Virat Kohli 13000 T20 Runs: वानखेड़े में विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज

MI vs RCB Virat Kohli: सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने इतिहास रचने का काम किया। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना 17वां रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

विराट कोहली ने रचा इतिहास (MI vs RCB Virat Kohli)

विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ़ पांचवें बल्लेबाज़ बन गए है। उन्होंने हाल ही में अपना 400वां टी20 खेला था। 17 साल के करियर में कोहली ने 402 टी20 मैच की 285 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। क्रिस गेल (14,562), एलेक्स हेल्स (13,610), शोएब मलिक (13,557) और कीरोन पोलार्ड (13,537) जैसे खिलाड़ी इस प्रारूप में रनों के मामले में कोहली से आगे हैं।

MI 1

आईपीएल में बनाए 8000 रन

विराट कोहली के टी20 मैचों में 8,000 से ज़्यादा रन आईपीएल में आए हैं। वे इस लीग में 8,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। कोहली ने 256 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उनका औसत 38 से ज़्यादा रहा है। वे सभी मैच आरसीबी के लिए खेले हैं। इस सूची में आठ शतक शामिल हैं, जो टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा हैं। रनों के मामले में शिखर धवन कोहली के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्होंने 6,769 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल टी-20 से ले चुके हैं संन्यास

साल 2024 में विराट कोहली भारत को आईसीसी टी-20 विश्व कप जिताने के बाद टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया था। वह टी-20 क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा और बाबर आज़म का नाम शामिल है। कोहली ने 125 टी-20I में 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए। उनके खाते में एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+