VIDEO: विराट को मिला बेशकीमती तोहफा, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले खुशी से झूम उठे कोहली

MI vs RCB IPL 2025: मुंबई इंडियंस अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को मुकाबला खेलने वाली है। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 12 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

कोहली को मिला बेशकीमती तोहफा (MI vs RCB IPL 2025)

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली को बेशकीमती तोहफा मिला है। करीब 2 महीने पहले, 31 जनवरी को हुए अवॉर्ड फंक्शन में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को अंगूठी दी गई थी। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे लेकिन विराट वहां नहीं थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार 6 अप्रैल को विराट का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रैक्टिस सेशन के बाद वो अपनी ये अंगूठी दिखा रहे थे।

MI vs RCB 1

खुशी से झूम उठे कोहली

ये खास तोहफा पाने के बाद विराट कोहली बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस और आरसीबी दोनों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में उनकी नजरें इस मुकाबले को जीतने पर होगी। विराट कोहली की आरसीबी मौजूदा समय में तीन मैच में दो मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है। ऐसे में आरसीबी चौथे मुकाबले में वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकल्‍टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्‍ट, सत्‍यनारायण राजू, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, के श्रीजित, रॉबिन मिंज, बेवोन जैकब्‍स, विल जैक्‍स, राजअंगद बावा, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, विग्‍नेश पुथुर, अश्‍वनी कुमार, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा और कॉर्बिन बॉश।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिक सलाम डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्त चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+