MI vs LSG: कोहली-रोहित नहीं कर पाए वह सूर्या ने कर दिया, धांसू कीर्तिमान के साथ हासिल की ऑरेंज कैप
MI vs LSG: आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाने का काम किया है। लगभग हर मुकाबले में सूर्या का बल्ला चला है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी आज सूर्यकुमार यादव ने अपना जलवा दिखाया और गेंदबाजों की धुनाई की।
सूर्या ने फिफ्टी जमाते हुए मुंबई इंडियंस का स्कोर 200 रनों से ऊपर पहुँचाने में पूरी मदद की। उन्होंने महज 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि फिफ्टी जड़ने के बाद सूर्यकुमार यादव आउट हो गए लेकिन एक धाकड़ कीर्तिमान अपने नाम कर गए।

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अपने 4000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा तो कई बल्लेबाज कर चुके हैं लेकिन सूर्या का यह आंकड़ा खास है। सबसे तेज 4000 आईपीएल रनों वाले बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव ने टॉप स्थान हासिल कर लिया है।
MI vs LSG: सूर्या बन गए पहले भारतीय
गेंदों के हिसाब से सूर्या 4000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय हैं। विदेशी प्लेयर्स में सूर्या से आगे क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स का नाम शामिल है। सूर्या से पहले इन दोनों दिग्गजों का नाम शामिल है। क्रिस गेल ने 2653 गेंदों का सामना कर यह आंकड़ा हासिल किया था।
MI vs LSG: ओवरऑल लिस्ट में तीसरा स्थान
एबी डीविलियर्स ने 2658 गेंदों का सामना करते हुए इस आंकड़े को प्राप्त किया था। सूर्यकुमार यादव ने कुल 2714 गेंदों का सामना किया है। इस तरह वह भारत की तरफ से इस लिस्ट में पहले नम्बर पर हैं। ओवरऑल लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का तीसरा स्थान है।
मुंबई इंडियंस का बड़ा स्कोर
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और रोहित शर्मा को 12 पर चलता किया। इसके बाद रयान रिक्लेटन ने फिफ्टी जड़कर 58 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 54 रन बनाए। नमन धीर 25 पर नाबाद रहे और मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 215 का आंकड़ा हासिल कर लिया।
सूर्या का ऑरेंज कैप पर कब्जा
कीर्तिमान हासिल करने के अलावा सूर्यकुमार यादव ने ऑरेंज कैप के ऊपर भी कब्जा जमा लिया। अब उनके नाम 10 मैचों में 427 रन हैं। सूर्या ने 3 फिफ्टी जड़ी हैं लेकिन वह निरंतर रन बनाते रहे हैं। लिस्ट में दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 417 रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications