MI vs LSG: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, पहली जीत पर रहेगी नजर
मुंबई, अप्रैल 24। आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि वो बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर रहे हैं। वहीं लखनऊ की टीम में एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज आवेश खान की जगह मोहसिन खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आवेश खान चोटिल हैं।

मुंबई को है पहली जीत की तलाश
आपको बता दें कि मुंबई का यह 8वां मैच है और अभी तक टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। ऐसे में मुंबई की टीम का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जीत पर होगा। वहीं लखनऊ सुपर जॉयंट्स टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। लखनऊ अभी तक 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 4 में उसने जीत दर्ज की है। लखनऊ को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जॉयंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications