MI vs KKR: चौके-छक्कों बारिश होगी या लगेगी विकेटों की झड़ी? मुंबई-केकेआर मैच में आज कौन जीतेगा
MI vs KKR Head to Head: आईपीएल में आज इस सीजन का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से होना है। केकेआर और मुंबई इस सीजन पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर होंगी। मुंबई इंडियंस के लिए सीजन अब तक ठीक नहीं गया है।
मुंबई ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना किया है। ऐसे में अब तीसरा मैच अहम रहने वाला है। अगर यहाँ हार का सामना किया, तो मामला खराब होता चला जाएगा। इससे मुंबई इंडियंस के ऊपर दबाव भी बढ़ता चला जाएगा। घरेलू मैदान पर फायदा मुंबई इंडियंस उठाना चाहेगी।

हार्दिक पांड्या के ऊपर पिछले मैच में धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया था। 12 लाख की चपत उनको लगी थी। मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हेड टू हेड के आंकड़े काफी दिलचस्प है। केकेआर इन आंकड़ों में काफी पीछे नजर आती है।
MI vs KKR Head to Head
मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में मुंबई इंडियंस काफी आगे है। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 23 मैचों में पराजित किया है। 11 मुकाबलों में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को पराजित करने में सफलता प्राप्त की है।
MI vs KKR मैच में कौन जीतेगा
आज के मुकाबले की बात करें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। घरेलू एडवांटेज उनके पास रहने वाला है। इसके अलावा आंकड़े भी मुंबई इंडियंस के साथ हैं। इस पूरी स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस को मुकाबले में जीत मिल सकती है।
कैसी रहेगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच
पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है और उछाल भी रहने वाला है। इससे बल्लेबाजों का काम भी आसान होगा क्योंकि गेंद बल्ले पर आएगी। बाद में बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications