MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ़ में जगह, दिल्ली हुई बाहर, टॉप 4 टीमें निर्धारित
MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ की दौड़ को आज समाप्त करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ में जगह बना ली। इस तरह सीजन 18 की टॉप चार टीमों के नाम सामने आ गए।
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जाने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स टॉप चार में जगह बना चुकी थी। मुंबई के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्थिति करो या मरो वाली थी। मुंबई ने जीत दर्ज कर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। एक मैच और बाकी है। दिल्ली के पास भी एक मैच बचा है लेकिन उसके परिणाम का फर्क नहीं पड़ेगा।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही थी, रोहित शर्मा के बाद रिक्ल्टन और जैक्स आउट हो गए थे। बाद में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने एक अर्धशतकीय भागीदारी कर स्कोर आगे बढ़ाया और इसे 100 के पार लेकर चले गए।
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली, उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके जमाए। सूर्या का साथ नमन धीर ने दिया और 8 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाते हुए स्कोर 5 विकेट पर 180 तक पहुंचा दिया। सूर्या और नमन ने अंतिम दो ओवर में 48 रन जड़े, यही दिल्ली को भारी पड़े।
MI vs DC: दिल्ली नहीं झेल पाई दबाव
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स दबाव सहन करने में विफल रही और 19वें ओवर में 121 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से मैच जीतकर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। दिल्ली अब पूरी तरह बाहर है।
MI vs DC: बुमराह-सैंटनर चमके
मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में चमकने वाले सितारे सैंटनर और बुमराह रहे। दोनों के खाते में 3-3 विकेट आए। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने आठवां मुकाबला जीता। मुंबई ने 11वीं बार प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर ली और दिल्ली का सपना तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications