MI vs DC, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
MI vs DC, Pitch Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में सुपर संडे का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी पहले अंक की तलाश में है। ये रोचक मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? ये जानने के लिए पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मुंबई की पिच पर किसका रहेगा दबदबा
मुंबई की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। विशेषकर दूसरी पारी में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अब तक 110 मैचों में नतीजे आए हैं, जिनमें से 60 मौकों पर दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली है, जबकि 50 मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिली है।

बड़े शॉट खेलने में मिलेगी मदद
वानखेड़े की पिच पर सीमरों को शुरुआत में गेंद को स्विंग कराने में मदद मिलेगी और बीच के ओवरों में स्पिनर खेल में आएंगे। बल्लेबाजी कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, इससे स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है।
मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
रविवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 34°C रहेगा। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर अधिकतम 42 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। हवा की औसत गति लगभग 23 किमी/घंटा होगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मुंबई इंडियंस टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), पीयूष चावला, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, मोहम्मद नबी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, यश ढुल, कुलदीप यादव, रिकी भुई, झाय रिचर्डसन, शाई होप, ललित यादव, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications