IPL 2024: ' पांड्या को हटाकर रोहित को वापस मिलेगी मुंबई की कप्तानी,' जानिए क्या अपडेट आया
IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का खेल खराब होता चला जा रहा है। आईपीएल के इस सीजन में खेले गए पिछले तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पांड्या को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है, वह अलग है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताबी जीत दर्ज की थी। इस बार अचानक रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को लाने पर फैन्स में नाराजगी देखने को मिली है और टीम भी एकजुट नजर नहीं आ रही है। ऐसे में फिर से रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग उठ रही है।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस रोहित शर्मा को वापस मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया जाएगा। क्रिकबज से बातचीत करते हुए पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि खराब शुरुआत के बाद भी रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बना सकते हैं।
तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के मालिक एक बार फिर से रोहित को कप्तान बनाने से नहीं हिचकिचाएँगे। उन्होंने रोहित के पांच खिताब के बाद भी कप्तानी पांड्या को दी थी। कप्तान बदलने का फैसला बहुत बड़ा होता है। इस सीजन उनको एक भी अंक नहीं मिला है। कप्तानी भी उस हिसाब की नहीं रही है। यह कप्तानी अच्छी होने और किस्मत खराब होने का मामला भी नहीं है। कप्तानी भी अच्छी नहीं रही है।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में लाकर कप्तान बना दिया गया और रोहित शर्मा को हटाया गया।इसके बाद से लगातार बवाल देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा के फैन्स हार्दिक पांड्या से काफी नाराज चल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या को अब तक खेले गए तीनों मैचों में 'बू' किया गया है। फैन्स में उनके लिए विरोध की तगड़ी लहर देखने को मिली है और प्रदर्शन खराब जा रहा है, वह एक अलग फैक्टर है। मुंबई इंडियंस के लिए आने वाले कुछ मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं। देखना होगा कि कप्तानी को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications