मुंबई ने किया अपने नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान, कैटिच और अमला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 15 सितंबर: अगले साल से साउथ अफ्रीका में आईपीएल की तर्ज पर साउथ अफ्रीका टी20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की मालिकाना हक वाली एमआई केपटाउन (MI Cape Town) भी भाग लेने वाली है, जिसके लिए टीम फ्रेंचाइजी ने अपने नए कोचिंग स्टाफ का नाम का ऐलान कर दिया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर साइमन कैटिच को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

Recommended Video

    Mumbai Indians की नई Team SA League में धमाल मचाने को तैयार, स्टाफ का ऐलान | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    किस-किस की हुई एंट्री

    किस-किस की हुई एंट्री

    एमआई केपटाउन ने साइमन कैटिच को हेड कोच और पूर्व अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला को बैटिंग कोच का जिम्मा सौंपा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर फील्डिंग कोच काम करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेम्स पैमेंट केपटाउन फ्रेंचाइजी के साथ भी फील्डिंग कोच के रूप में काम करेंगे। वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर होंगे।

    सामने आया फ्रेंचाइजी का बयान

    सामने आया फ्रेंचाइजी का बयान

    रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के चेयरमैन और केपटाउन फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, "मुझे एमआई केप टाउन कोचिंग टीम में साइमन कैटिच और हाशिम अमला का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जेम्स और रॉबिन के साथ, हम एक ऐसी टीम बनेंगे, जो साउथ अफ्रीका में क्रिकेट के एमआई ब्रांड को विकसित करेगी और इस क्रिकेट प्रेमी देश में एमआई के मूल्यों और लोकाचार को आगे बढ़ाएगी।"

    19 सितंबर को होगा ऑक्शन

    19 सितंबर को होगा ऑक्शन

    साउथ अफ्रीका टी20 लीग अगले साल जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए सोमवार, 19 सितंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। हालांकि, ऑक्शन से पहले एमआई केपटाउन फ्रेंचाइजी ने 5 बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। इन खिलाड़ियों में अफगानी दिग्गज राशिद खान, टी20 स्पेशलिस्ट लियाम लिविंगस्टोन, बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस, अफ्रीकी पेसर कगिसो रबाडा और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन के नाम शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+