IPL 2026 ऑक्शन का सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी कौन? कभी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, क्या इस बार मिलेगा मौका
IPL 2026 Auction Oldest Player: 16 दिसंबर यानी मंगलवार को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह एक दिवसीय इवेंट भले ही मिनी-ऑक्शन हो, लेकिन इसमें कई बड़े नाम और अनुभवी खिलाड़ी दांव पर होंगे। इन्हीं में से एक हैं घरेलू क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर जलज सक्सेना। जलज सक्सेना नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। हालांकि, आईपीएल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं।
रणजी ट्रॉफी में है कमाल के आंकड़े (IPL 2026 Auction Oldest Player)
दिसंबर 15 2025 को अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले जलज सक्सेना अपनी शानदार घरेलू परफॉर्मेंस के दम पर एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजीज़ का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। जलज सक्सेना का नाम भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक दिग्गज के रूप में गिना जाता है। वह रणजी ट्रॉफी में 6000 रन बनाने और 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

आईपीएल में इन टीमों का रहे हैं हिस्सा
जलज के फर्स्ट-क्लास करियर के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। उन्होंने 155 मैचों में 7202 रन बनाए हैं और 496 विकेट चटकाए हैं। टी20 फॉर्मेट में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा है, जहां 79 मैचों में उनके नाम 709 रन और 86 विकेट दर्ज हैं। इतने शानदार घरेलू रिकॉर्ड के बावजूद जलज को IPL में सीमित अवसर ही मिल पाए हैं। अपने करियर में वह मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) जैसी टीमों का हिस्सा रहे हैं।
भारत के लिए नहीं मिला खेलने का मौका
दिलचस्प बात यह है कि उन्हें मुंबई के लिए आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्होंने साल 2014 में टीम के लिए चैंपियंस लीग में डेब्यू कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। भारत 'ए' के लिए खेलने के बावजूद सीनियर टीम में आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे स्थापित ऑफ-स्पिनरों की मौजूदगी के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका नहीं मिल सका।
जलज सक्सेना ने अपने घरेलू करियर की शुरुआत 2005 में मध्य प्रदेश के साथ की थी। इसके बाद वह 2016/17 सीजन से पहले केरल चले गए, जहां उन्होंने नौ साल तक शानदार प्रदर्शन किया। फिलहाल, वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications