खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं सुष्मिता रॉय, देखते ही मनोज तिवारी को हो गया था प्यार
Cricketer Manoj Tiwary love story: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। मनोज तिवारी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी पहले ही छोड़ दिया था। रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेलने वाले मनोज तिवारी ने अब घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।
मनोज तिवारी ने लिया संन्यास
संन्यास लेने के साथ ही मनोज तिवारी चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, मनोज तिवारी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज तिवारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें जानबूझकर टीम से बाहर कर दिया था।

धोनी पर लगाए आरोप
भारत की तरफ से 12 वनडे मैचों में हिस्सा लेने वाले मनोज तिवारी ने संन्यास के बाद कहा कि मैं महेंद्र सिंह धोनी से पूछना चाहता हूं कि आखिर उन्होंने मुझे टीम से बाहर क्यों किया? जबकि मैंने पिछले मुकाबले में शतक जड़ा था। अगर मुझे भी मौके मिलते तो आज रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह मेरे भी रन होते।
पत्नी है बेहद खूबसूरत
मनोज तिवारी लंबे समय तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा भी रहे हैं। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में उन्होंने पुणे के लिए भी आईपीएल खेला हुआ है। मनोज तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। मनोज तिवारी की पत्नी का नाम सुष्मिता राय है। सुष्मिता आईपीएल मैचों के दौरान कई मौके पर स्टैंड में स्पॉट की गई है।
लंबे समय डेट के बाद रचाई शादी
खूबसूरती के मामले में सुष्मिता रॉय किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक कॉमन फ्रेंड के यहां इन दोनों की पहली मुलाकात हुई। साल 2007 में पहली बार मनोज तिवारी सुष्मिता रॉय से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। मनोज तिवारी पहली नजर में ही सुष्मिता पर अपना दिल हार बैठे थे।
लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2013 में इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम युवान है। युवान का जन्म 7 जुलाई 2017 को हुआ था। सुष्मिता रॉय अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications