धोनी और कोहली से भी ज्यादा दौलत, रणजी खेलने वाला यह भारतीय क्रिकेटर है सबसे अमीर

Richest Indian Cricketer: भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में गिना जाता है। यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ियों के पास भी पैसों की कोई कमी नहीं है। भारत की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को मोटी फीस दी जाती है। इसके अलावा आईपीएल से भी हर साल भारतीय खिलाड़ी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।

धोनी-विराट को क्रिकेट ने बनाया मालामाल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की सैलरी काफी ज्यादा है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलने के लिए विराट कोहली को हर सीजन 15 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने के बावजूद भी आईपीएल से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। धोनी को हर सीजन चेन्नई सुपर किंग्स से 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।

 Cricketer 1

जानिए सबसे अमीर क्रिकेटर कौन?

केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी आईपीएल से जमकर कमाई कर रहे हैं। इसके बावजूद भी इनमें से कोई भी खिलाड़ी भारत का सबसे अमीर क्रिकेटरनहीं है। भारत में एक ऐसा क्रिकेटर है जो इन सभी खिलाड़ियों से अमीर है। हम बात कर रहे हैं भारतीय बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन विक्रम बिड़ला की। आर्यमन विक्रम बिड़ला के पिता के पास कुल संपत्ति 70000 करोड़ रुपये की है।

रणजी में मचाया है धमाल

आर्यमन विक्रम बिड़ला रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की तरफ से खेल चुके हैं। मध्य प्रदेश की तरफ से उन्होंने कई बेहतरीन पारियां भी खेली है। आर्यमन बिड़ला के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम किया था। राजस्थान रॉयल ने आर्यमन विक्रम बिड़ला को आईपीएल ऑक्शन के दौरान साल 2018 में खरीद लिया था।

हालांकि उन्हें उस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आर्यमन विक्रम बिड़ला को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। आर्यमन विक्रम बिड़ला अपने पिता के बिजनेस में भी हाथ बंटाते रहे हैं और उनके पास भी काफी अनुभव है। वह आदित्य बिड़ला समूह के कई व्यवसायों से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+