Dr Dinshaw Pardiwala: धोनी और पंत के डॉक्टर एक, कौन हैं माही के घुटने की सर्जरी करने वाले Dr पारदीवाला?
Mahendra singh Dhoni: 41 बरस के महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं,ये इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी बॉडी इसकी इजाजत देती है या नहीं।

Kuan hai Dr. Dinshaw Pardiwala:आईपीएल 2023 का महाकुंभ समाप्त हो चुका है और इस बार का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर लिया है। उसने पांचवी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। चेन्नई ने एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ये कारनामा किया है।
धोनी के घुटने की सर्जरी हुई
आपको बता दें कि इस धाकड़ जीत के बाद कप्तान धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है, मालूम हो कि वो इस बार आईपीएल के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, उनके घुटने में चोट लगी थी और इसलिए वो मैदान में कई बार घुटने पर पट्टी बांधे भी दिखाई दिए थे।
डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने की धोनी की सर्जरी
हालांकि अब चिंता की बात नहीं है, धोनी के घुटने की सर्जरी हो चुकी है। उनके धोनी के घुटने का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था और उनकी सर्जरी की है मशहूर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने आपको बता दे कि सर्जरी के बाद धोनी बिल्कुल ठीक हैं, हालांकि उन्हें अभी बेडरेस्ट के लिए बोला गया है लेकिन वो कुछ दिनों बाद बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
ऋषभ पंत का भी ऑप्रेशन भी पारदीवाला ने किया
आपको बता दें कि डॉ. दिनशॉ पारदीवाला काफी नामचीन हस्ती हैं और उन्होंने ही टीम इंडिया के धांसू प्लेयर ऋषभ पंत का भी ऑप्रेशन किया था, जो कि पिछले साल एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे।
स्पोर्टस पर्सन के भरोसेमंद डॉक्टर
खास बात ये है कि डॉ. दिनशॉ पारदीवाला पर स्पोर्टस पर्सन काफी भरोसा करते हैं। वो इससे पहले युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, रविंद्र जडेजा, साइना नेहवाल, नीरज चोपड़ा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को भी अपने इलाज से सही कर चुके हैं।
इंडिया के टॉप ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स में से एक
आपको बता दें कि डॉ. दिनशॉ पारदीवाला मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के निदेशक और आर्थोस्कोपी, खेल हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। वो इंडिया के टॉप ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स में से एक हैं।
परामर्श फीस 2500 रुपये
वो इस प्रोफेशन में करीब 23 साल से हैं। इतनी ही नहीं वो आईसीसी में भी इंडिया के Representative के रूप में भी कार्यरत है और देश के महंगे डॉक्टरों में से एक हैं, उनकी परामर्श फीस 2500 रुपये है और ऑप्रेशन फीस भी लाखों में हैं, खैर ये अलग-अलग सर्जरी पर निर्भर करती है।
12 एथलीटों का की थी सर्जरी
इसके साथ ही वो वह इसाकोस समिति के सदस्य और एपीकेएएस के बोर्ड मेंबर्स में से एक हैं। वह इंडियन आर्थोस्कोपी एसोसिएशन और शोल्डर एंड एल्बो सोसाइटी ऑफ इंडिया के भी सदस्य हैं। खास बात ये है कि साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में 66 भारतीय पदक विजेताओं में से 12 एथलीट जो खेल के दौरान चोटिल हुए थे, उन सभी की सक्सेफूल सर्जरी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने ही की थी।
इसाकोस जॉन जॉयस अवार्ड
अपनी कार्य कुशलता के दम पर नाम कमाने वाले डॉ. दिनशॉ पारदीवाला को साल 2009 में सबसे प्रतिष्ठित इसाकोस जॉन जॉयस अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications