Mayank Yadav बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने को पूरी तरह तैयार! तेज रफ्तार के आगे जोफ्रा आर्चर भी हुए फेल
Mayank Yadav, Latest News: आईपीएल 2024 में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकने के बाद मयंक यादव चर्चाओं में आ गए थे। अपनी रफ्तार से वह इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को पीछे छोड़ सबसे तेज़ गेंदबाज़ों में से एक बन गए। उनके प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया। जिसके बाद टीम इंडिया में उनको शामिल करने की बातें होने लगी।
मिल सकता है डेब्यू का मौका
अपने डेब्यू आईपीएल सीज़न के चौथे मैच में चोट लगने के कारण मयंक यादव बाहर हो गए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। मयंक वापस फॉर्म में हैं, पिछले महीने में उन्हें लेकर कोई समस्या नहीं बताई गई है। इसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए मौका दिया जा सकता है। चयनकर्ताओं ने उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज़ से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी शिविर में शामिल किया है।

मयंक यादव पर चयनकर्ताओं की नजरें
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा मयंक यादव पर नजर रखी जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि मयंक बिना किसी परेशानी के रोजाना तीन स्पैल में 20 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। यह अभ्यास इंटरनेशनल डेब्यू से पहले उनकी परीक्षा है, जहां वो अब तक दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह गेंदबाजी में भारतीय टीम के फ्यूचर स्टार माने जा रहे हैं।
हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की होगी वापसी
बीसीसीआई ने मयंक के लिए प्लान बनाया है, जिसके तहत उन्हें टी-20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मयंक यादव बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैयारी करने वाले एकमात्र क्रिकेटर नहीं हैं। उनके साथ हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा भी हैं, जो पिछले दो महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आईपीएल में मयंक यादव ने कमाल की गेंदबाजी की थी। गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता ने उन्हें लीग के इतिहास में चौथा सबसे तेज गेंदबाज बना दिया। इस उपलब्धि ने न केवल उन्हें सुर्खियों में ला दिया, बल्कि इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों के साथ उनका नाम जोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications