हेडन ने चुनी विश्व कप 2023 की भारतीय टीम,3 विकेटकीपरों को दिया मौका, 2 प्रमुख स्पिनरों को कर दिया बाहर

क्रिकेट प्रेमी वनडे विश्व कप 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा। 10 टीमें इस प्रतिष्ठित इवेंट के लिए अंतिम तैयारियों में व्यस्त हैं।

फैंस और विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं कि टीमों को कैसे तैयार होना चाहिए। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने अपने विचार साझा किए कि भारत की 15 सदस्यीय टीम को कैसा दिखना चाहिए।

 Matthew Haydens surprise on Indian team

बाए हाथ के धाकड़ ओपनर रह चुके हेडन ने रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में चुना। बल्लेबाजी में, हेडन ने रोहित, विराट कोहली, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल को शामिल किया। हार्दिक पांड्या सीम बॉलिंग ऑलराउंडर होंगे।

गेंदबाजी में, उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को चुना। उन्होंने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी स्पिनर के रूप में चुना। लेकिन युजवेंद्र चहल व कुलदीप यादव जैसे कलाई के स्पिनरों को बाहर कर दिया है।

हेडन की टीम में तीन विकेटकीपर ईशान किशन, संजू सैमसन और केएल राहुल शामिल हैं। भारत का विश्व कप अभियान 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने एशिया कप की स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, टीम में जोश फूंकने के लिए इस खिलाड़ी को शामिल किया

विश्व कप 2023 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम के लिए मैथ्यू हेडन की पसंद - रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह, विराट कोहली, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन और अक्षर पटेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+