IND vs PAK: महामुकाबले से पहले पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया को चेताया, इस तिकड़ी से सावधान रहने की दी सलाह

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के तीसरे मैच में भारत और पाकिस्तान 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। 50 ओवर का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी तिकड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है।

दरअसल, दोनों टीमें आखिरी बार चार साल पहले मैनचेस्टर में आईसीसी विश्व कप 2019 में एकदिवसीय मैच में आमने-सामने नजर आईं थीं, इस मुकाबलो को टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था, लेकिन उनके लिए पल्लेकेले में उस उपलब्धि को दोहराना आसान नहीं होगा, क्योंकि पाकिस्तानी पहले ही टूर्नामेंट में एक मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है।

ind vs pak

भारतीय बल्लेबाज और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच मुकाबला
पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराकर एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की, जबकि भारत 2 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ऐसे में हेडन को लगता है कि पल्लेकेले में भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला होने वाला है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान हेडन ने कहा कि, 'भारत पाकिस्तान की पेस तिकड़ी के खिलाफ खेलेगा। उनके पास शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम हैं। तीन अलग-अलग तरह के गेंदबाज और अनोखे गेंदबाज, जिनके लिए टीम इंडिया को खास योजनाओं की जरूरत है। सबसे पहले कैंडी की परिस्थितियों में काफी उछाल है, जिससे सतर्क रहना होगा।'

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच ने कहा कि, 'हारिस रऊफ वास्तव में तेजी से आगे बढ़ना चाहेंगे और ऑफ स्टंप के ऊपर से हिट करना चाहेंगे। आपको शाहीन अफरीदी के खिलाफ सतर्क रहना होगा। पिछले वर्ल्ड कप में शाहीन ने रोहित शर्मा को जिस तरह से आउट किया था हम उसे कभी नहीं भूलेंगे, इसलिए शाहीन अफरीदी के खिलाफ थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अगर यह स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर खेलने पर ध्यान दें।'

हेडन ने कहा कि, मुझे लगता है कि नसीम के खिलाफ आक्रामक खेल की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि, भारत नसीम जैसे खिलाड़ी के खिलाफ आक्रामक खेल से उन्हें बाहर करने में कामयाब होगा।' हेडन ने आखिर में कहा कि, 'कुल मिलाकर मुझे लगता है कि टीम इंडिया ही जीतेगी। उनके पास गहरी और बेहतर बल्लेबाजी लाइनअप है, जिसके दम पर वह इस मुकाबले को अपने पक्ष में कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+