PBKS Highlights: प्रभसिमरन की पहली फिफ्टी, गब्बर का पुराना अंदाज, राजपक्षे की चोट, ऐसी रही पंजाब की पारी
Match 8 PBKS Inning in Hindi: आईपीएल 2023 के 8वें मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए हाई वोल्टेज क्रिकेट को पेश करने की पूरी कोशिश की।

IPL 2023 PBKS Inning vs RR in Hindi: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 8 में गुवाहटी के बारपसारा मैदान पर पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने के लिए उतरी और जीत के लिए 198 रनों का टारगेट दिया है।
ओपनरों ने बड़ी पारियां खेली- पंजाब किंग्स के ओपनरों प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन ने एक जबदस्त शुरुआत देते हुए 9.4 ओवर में 90 रन जोड़ दिए। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 60 रन बनाए थे। ये उनकी पहली आईपीएल फिफ्टी है।
शिखर धवन का पुराना अंदाज: प्रभसिमरन के 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर गब्बर ने भी बढ़िया स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए शानदार पारी खेली और पुराने स्टाइल में मूंछों पर तांव देकर और कबड्डी स्टाइल में जांघ पर हाथ मारकर अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया।
प्रभसिमरन की पारी पर ये खबर भी पढ़ें- RR vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह के रूप में में उभरी एक और प्रतिभा, धवन को बैकसीट पर बैठाकर 28 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी
भानुका राजपक्षे को लगी चोट, रिटायर हर्ट हुए: पंजाब किंग्स के लिए चीजें हालांकि बहुत अच्छी नहीं रही क्योंकि प्रभसिमरन के आउट होने के बाद आए भानुका राजपक्षे धवन के शॉट पर घायल हो गए जिसके बाद उनको रिटायर हर्ट होना पड़ा।
जितेश का लगातार दूसरा कैमियो: हालांकि शो जारी रहा क्योंकि फिर जितेश शर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। उनको चहल ने रियान पराग के हाथों आउट कराया। जितेश ने पिछले मैच में ऐसा ही बढ़िया कैमियो किया था। लेकिन इसके बाद सिकंदर रजा सिर्फ एक रन बनाकर अश्विन की वैरिएशन पर बोल्ड हो गए।
पारी का समापन: अंत में शिखर धवन ने पूरी पारी को खींचा। इस दौरान शाहरुख खान 10 गेंदों पर 11 ही रन बना पाए। धवन ने 56 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए। सैम करन 2 गेंदों पर 1 ही रन कर सके। अंतिम ओवर आरआर के नाम रहा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications