T20 World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले वो चोट के कारण भारत दौरे पर भी नहीं आ सके थे। स्टोइनिस को सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। वह टीम के बड़े खिलाड़ियों में से एक है और अगर वह जल्द फिट नहीं हो पाए, तो मेजबान टीम के लिए ये वाकई में बड़ा झटका होगा।

स्टोइनिस की जगह भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को टीम का हिस्सा बनाया गया है। ग्रीन ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 39.33 की औसत और 214.55 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से कुल 118 रन बनाए थे।
33 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस की बात करें तो अभी तक खेले 44 T20I मैचों में उन्होंने 141 के स्ट्राइक रेट के कुल 612 रन बनाए हैं और 35 की औसत से कुल 13 विकेट भी ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 5 अक्टूबर को क्वींसलैंड और दूसरा मैच शुक्रवार, 7 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज के लिए कंगारू टीम
एरोन फिंच (c), सीन एबॉट, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।












Click it and Unblock the Notifications