SA टी20 सीरीज में बड़ा बदलाव, इस ऑलराउंडर की टीम इंडिया में हुई एंट्री, हुड्डा की जगह अय्यर को मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 26 सितंबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या एनसीए में रिपोर्ट करेंगे, ऐसे में उनकी जगह शाहबाज अहमद को स्क्वॉड में जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में चोटिल होने वाले दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर की टीम में एंट्री हुई है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शमी के रिप्लेसमेंट उमेश यादव दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे।

Recommended Video

    IND vs SA: Team India की चिंता बढ़ी, स्टार खिलाड़ी हुआ चोट के कारण बाहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    उमेश होंगे टीम इंडिया में

    उमेश होंगे टीम इंडिया में

    पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक कोरोना से रिकवर नहीं हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने से पहले उनका कोरोना निगेटिव आना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले शमी 27 सितंबर को पॉजिटिव पाए गए थे। इसी के चलते उनको ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर होने पड़ा। उम्मीद जताई जा रही थी कि अफ्रीका सीरीज से पहले वो रिकवर हो जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। शमी की रिपोर्ट अभी तक निगेटिव नहीं आई है, ऐसे में उनकी जगह उमेश यादव को ही दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शमी की जगह उमेश भारतीय टीम का हिस्सा थे।

    हुड्डा की जगह श्रेयस टीम में

    हुड्डा की जगह श्रेयस टीम में

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 में टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि दीपक हुड्डा चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैक इंजरी के कारण अब हुड्डा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय स्क्वॉड में जगह दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 स्क्वॉड के ऐलान के दौरान बीसीसीआई ने बताया था कि पांड्या नहीं खेलेंगे। इस दैरान वह एनसीए में होंगे। ऐसे में अब टीम इंडिया में ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है।

    टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

    टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+