'मैंने शतक बनाया फिर भी धोनी ने टीम से बाहर कर दिया', छलका भारतीय खिलाड़ी का दर्द

Manoj Tiwary on MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखरने को तैयार हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 का खिताब पांचवीं दफा अपने नाम किया था। रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई को चैंपियन बनाने का कारनामा किया था।

धोनी ने शुरू की तैयारी

साल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। मिनी ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने कई खिलाड़ियों पर दांव लगाया। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेरिल मिशन से लेकर रचिन रवींद्र तक को टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के आ जाने से धोनी की टीम पहले से भी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

Manoj Tiwary 1

मनोज तिवारी ने लगाया बड़ा आरोप

मैदान पर काफी शांत स्वभाव के लिए रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। धोनी ने भारत की तरफ से कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी। अब धोनी के पुराने साथी और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने एक बड़ा खुलासा किया है।

रोहित-कोहली की तरह बन सकता था स्टार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अपने घरेलू करियर के आखिरी मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। मनोज तिवारी ने संन्यास के बाद कहा कि मैं धोनी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे प्लेइंग 11 से क्यों निकाला। जबकि मैंने शतक लगाया था। अपनी बात को आगे जारी रखते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि उनके अंदर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसा स्टार बनने का दम था।

मनोज तिवारी के मुताबिक आज के समय में खिलाड़ियों को कई मौके मिलते हैं। लेकिन उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। बता दें कि मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले हैं। जबकि मनोज तिवारी ने फर्स्ट क्लास में 10000 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+