7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद मनोज तिवारी ने की थी शादी, भरे मैदान में लहराया था लवलेटर
Manoj Tiwari Love Story: देश के जाने-माने क्रिकेटर मनोज तिवारी ने आज क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वो टीम इंडिया से आठ साल से बाहर चल रहे थे लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहे हैं, फिलहाल वो इस वक्त बंगाल सरकार में मंत्री हैं।

साल 2008 में वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने साल 2015 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला थ। उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले हैं, वनडे में उन्होंने 287 रन बनाए है, जिसमें एक सैकड़ा शामिल है। मनोज तिवारी ने आईपीएल में केकेआर, पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेला है।
राजनीति पारी साल 2021 में शुरू हुई
आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने अपनी राजनीति पारी साल 2021 में शुरू की थी और उन्होंने पहले ही राउंड में सफलता हासिल कर ली। खेल और राजनीति के अलावा मनोज तिवारी अपने लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चित रहते हैं।
किसी फिल्मी अभिनेत्री से कम नहीं हैं क्रिकेटर की पत्नी
उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय खूबसूरती के मामले में किसी फिल्मी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनकी और मनोज की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी और दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था।
7 साल तक चला दोनों का अफेयर
इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर एक दिन दोनों ने अपनी दिल की बात एक-दूसरे से कर दी, दोनों के बीच सात साल तक अफेयर चला क्योंकि जिस वक्त ये दोनों इश्क की बातें कर रहे थें उस वक्त मनोज क्रिकेट में अपना करियर बना रहे थे और उस वक्त सेटल होने की बात सोच नहीं सकते थे।
साल 2013 मे हावड़ा में हुई शादी
फिलहाल दोनों के रिश्ते पर दोनों के परिवार वालों को कोई एतराज नहीं था इसलिए उन्होंने दोनों को भरपूर वक्त दिया और फिर मनोज और सुष्मिता ने साल 2013 मे हावड़ा में परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली। दोनों आइडियल कपल कहे जाते हैं।
सुष्मिता रॉय इंस्टा पर सक्रिय
सुष्मिता रॉय इंस्टा पर बहुत ज्यादा सक्रिय हैं और वो अक्सर अपनी और मनोज की तस्वीरें वहां शेयर करती रहती हैं। मनोज बहुत रोमांटिक हैं।
भरे मैदन में लहराया था लवलेटर
आपको सुनकर हैरानी होगी कि ' जब साल 2022 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में मनोज तिवारी ने सैकड़ा जड़ा था तो भरे मैदान में उन्होंने अपनी पॉकेट से एक पिंक लेटर निकाला था और उसे हवा में लहराया था, उस लेटर में लिखा था - I love you Sushmita'.आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने जब इस तरह से इश्क फरमा रहे थे उस वक्त दर्शक दीर्घा में उनकी वाइफ मौजूद थी, ये बातें काफी दिनों तक सुर्खियां बनी थीं।
'क्रिकेट के खेल को अलविदा'
मनोज तिवारी ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने लिखा- 'क्रिकेट के खेल को अलविदा, इस खेल ने मुझे हर वो चीज दी जिसके बारे में मैंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था, मैं इस खेल और भगवान का हमेशा आभारी रहूंगा, जो हमेशा मेरे साथ रहे, Thank You।'












Click it and Unblock the Notifications