एशियन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मनिका बत्रा ने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में करना पड़ा हार का सामना
कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 बार की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को एशियाई टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सेमीफाइनल में मनिका का मुकाबला जापान की टेबल टेनिस खिलाड़ी मीमा इत्तो से था। इस मुकाबले में वो 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हार गईं। आपको बता दें कि सेमीफाइनल में मनिका को हार का सामना करने के बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट रहना पड़ा है। अगर वो इस मुकाबले को जीत जातीं तो कम से कम उनका सिल्वर मेडल पक्का था।

सेमीफाइनल में हार का सामना करने के बाद मनिका बत्रा का ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला विश्व नंबर 6 और 3 बार की एशियाई चैंपियन हिना हयाता से था। इस मुकाबले में उन्होंने हिना को 4-2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मनिका बत्रा एशियन कप टेबल टेनिस टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैडलर बन गई हैं।
आपको बता दें कि मनिका बत्रा इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला बनी थीं। सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद मनिका को ब्रॉन्ज मेडल के साथ 1.63 करोड़ रुपए की राशि मिली है। मनिका ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications