Maharaja Trophy पर श्रेयस अय्यर की टीम का कब्जा, फाइनल में किया धमाकेदार प्रदर्शन, कौन बना जीत का हीरो?
Maharaja Trophy KSCA T20: मैसूर के श्रीकांतदत्ता नरसिंहराजा वाडियार स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मैंगलुरु ड्रैगन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 2025 का खिताब अपने नाम किया। बारिश से प्रभावित मैच में ड्रैगन्स ने हबल्ली टाइगर्स को VJD पद्धति के आधार पर 15 रन से हराया। इसके साथ ही मैंगलुरु ड्रैगन्स ने ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
हबल्ली टाइगर्स ने बनाए थे इतने रन (Maharaja Trophy KSCA T20)
मैच की शुरुआत में हबल्ली टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 154/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाई कृष्णन श्रीजित ने, जिन्होंने शानदार अर्धशतक (52 रन) बनाया। ओपनर मोहम्मद ताहा ने तेज 27 रन जोड़े, लेकिन पावरप्ले में ही आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज रितेश भाटकल (13), अभिषेक मनोहर (17) और कार्तिकेया (8) ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए।

मैंगलुरु ड्रैगन्स ने की धमाकेदार शुरुआत
आखिरी ओवरों में मनवंत कुमार (15*) ने कुछ बड़े शॉट लगाए, जिससे स्कोर 150 के पार पहुंचा। गेंदबाजी में मैकनील नोरोन्हा (2-25) और श्रीवात्सा आचार्य (2-30) ने अच्छी लाइन-लेंथ से हबल्ली के बल्लेबाजों को रोके रखा, जबकि सचिन शिंदे ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैंगलुरु ड्रैगन्स की शुरुआत तूफानी रही। ओपनर शरथ बी.आर. ने मात्र 35 गेंदों में 49 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनके साथ लोहान गौड़ा ने भी 18 रन बनाए।
बारिश ने डाला मैच में खलल
दोनों ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे और 6 ओवर में 55 रन जोड़ डाले। हालांकि, लोहान गौड़ा रितेश भाटकल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भी शरथ ने आक्रामक खेल जारी रखा, लेकिन फिफ्टी से एक रन पहले ही 10वें ओवर में आउट हो गए। मैच के बीच में अचानक बारिश आ गई, जब मैंगलुरु ड्रैगन्स 10.4 ओवर में 85/2 रन पर थे। उस समय वे लक्ष्य से 15 रन आगे थे। बारिश रुकने के कोई आसार न देखते हुए अधिकारियों ने VJD नियम के तहत मैंगलुरु ड्रैगन्स को विजेता घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications