स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत की धांसू पारियां गई बेकार, 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में इंग्लैंड

IND W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय टीम को नाटकीय अंदाज में हार का सामना करना पड़ा। 288 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम लगभग मुकाबला अपने कब्जे में करने के बाद 4 रनों के अंतर से पराजित हो गई। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की धाकड़ बैटिंग बेकार गई।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और धांसू शुरुआत की। ब्यूमोंट और एमी जोन्स ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। ब्यूमोंट 22 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। जोन्स के बल्ले से फिफ्टी आई, वह 56 रन बनाने में सफल रहीं।

indw vs engw

इसके बाद कुछ विकेट गिरे लेकिन 34 साल की हीथर नाइट ने भारत के नाक में दम कर दिया और एक धांसू सैकड़ा जमकर टीम का स्कोर 200 के पार ले जाने में अपना अहम योगदान दिया। नाइट ने 91 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए और इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 288 रनों तक पहुंचा। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 4 विकेट झटके।

जवाब में भारत ने प्रतिका के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वह महज 6 रन के निजी स्कोर पर औअत हुईं। उनके बाद हरलीन देओल भी 24 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का काम स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने किया। दोनों ने मिलकर शतकीय भागीदारी कर जीत की उम्मीद जगा दी थी।

सब कुछ ठीक चल रहा था, अभी हरमनप्रीत 70 के स्कोर पर आउट हूई। उनके बाद दीप्ति और मंधाना ने अच्छी बैटिंग की। 53 गेंदों में 55 की जरूरत भारत को थी, इस बीच मंधाना 88 रन बनाकर चलती बनीं और वहां से इंग्लैंड पक्ष में मैच चला गया। दीप्ति क्रीज पर थीं लेकिन वह 57 गेंदों में 50 रन बनाकर चलती बनीं और टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 284 रनों तक पहुंचा। इंग्लैंड ने 4 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में है। चौथे स्पॉट के लिए भारत और न्यूजीलैंड में टक्कर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+