गाबा में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, क्या भारत को हुआ नुकसान?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में गाबा में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत का असर सीधे-सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा अंक तालिका पर भी दिखाई दे रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर है। टीम ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं और सभी 5 जीते हैं। उनके नाम 60 अंक हैं और 100 प्रतिशत (PCT) के साथ वे सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। गाबा में इंग्लैंड पर मिली जीत ने उनके रास्ते को और आसान बना दिया है।

इंग्लैंड की स्थिति कमजोर
इंग्लैंड को इस हार का बड़ा नुकसान हुआ है। टीम 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत ही हासिल कर पाई है और 4 मैच हार चुकी है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के खाते में सिर्फ 26 अंक हैं और उनका PCT 30.95 है, जिससे वे सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। WTC फाइनल की दौड़ में अब उनकी राह काफी मुश्किल नजर आ रही है।
अफ्रीका और श्रीलंका भी मजबूत
दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका मौजूद है, जिसने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनके 36 अंक हैं (PCT 75.00)।
तीसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने 2 में से 1 मैच जीता है और एक ड्रॉ खेला है। उनके 16 अंक हैं।
भारत पांचवें स्थान पर
भारत ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते, 4 हारे और 1 ड्रॉ रहा है। भारत के पास फिलहाल 52 अंक हैं और PCT 48.15 है। टीम पाँचवें स्थान पर है और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आने वाले मैचों में जीत बेहद जरूरी होगी।
ऑस्ट्रेलिया फिलहाल WTC फाइनल की रेस में सबसे आगे निकल चुका है। वहीं, इंग्लैंड को गाबा में मिली हार ने उनकी स्थिति और खराब कर दी है। भारत और बाकी टीमों के लिए आने वाले टेस्ट मैच अब काफी अहम साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications