VIDEO: 'I Love You माही....', सरेआम एयरपोर्ट पर धोनी से किसने किया प्यार का इजहार
MS Dhoni, video viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने बालों की वजह से सुर्खियों में हैं। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में कई बार नजर आ चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा लुक रखा है, जिससे फैंस को पुराने धोनी की याद आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी एक समय लंबे बालों के साथ ही नजर आया करते थे। लेकिन लंबे समय से वह छोटे बालों में ही दिखाई दिए हैं।
माही भाई आई लव यू!: दुनिया भर में है धोनी के फैंस: महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। दुनिया भर के फैंस धोनी की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। धोनी अपने नए लुक में हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान एक फैन में धोनी को चिल्ला कर पुकारा फैन की आवाज वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है। जिसमें फैन कहता है माही भाई आई लव यू!

चेन्नई को दिलाया था खिताब: धोनी फैन की यह पुकार सुनकर एक छोटा सा स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि आईपीएल में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने का काम किया। आईपीएल 2023 के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में चेन्नई ने फाइनल मैच में गुजरात को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
भारत ने जीता था वर्ल्ड कप: धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम अगले साल यानी कि साल 2024 में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आएगी। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। आखरी बार भारत ने वनडे वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में जीता था। साल 2011 के दौरान भारत में जब वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था तो भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया था।
धोनी का छक्का फैंस नहीं पाए हैं भूल: इस मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर टीम के लिए विजय रन बनाया था। यह छक्का भारतीय फैंस के जहान में आज भी ताजा है इस पूरे टूर्नामेंट में धोनी के अलावा युवराज सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन किया था। युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने का काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications