Mahendra Singh Dhoni: रांची की सड़कों पर लाखों की बाइक चलाते दिखे 'माही' , Video हुआ वायरल, आपने देखा क्या?

महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में बाइक से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 Mahendra Singh Dhon

Mahendra Singh Dhoni Bike riding: भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सफलतम कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही जितना क्रिकेट से प्यार करते हैं उतनी ही मोहब्बत उन्हें अपने बाइक से भी है, उनके बाइक वाले इश्क से तो पूरी दुनिया वाकिफ है और उन्हें जब भी वक्त और मौका मिलता है तो वो बाइक लेकर सड़कों पर निकल पड़ते हैं। हाल ही में वो रांची की सड़कों पर TVS Apache RR310 बाइक की सवारी करते हुए मीडिया के कैमरे में कैद हुए हैं। मालूम हो कि धोनी अपने होमटाउन रांची में बाइक से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) में क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे।

धोनी ने की बाइक की सवारी

धोनी ने की बाइक की सवारी

धोनी का जो वीडियो इस वक्त सोशल मीाडिया पर वायरल हो रहा है,उसमें वो बाइक स्टार्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बड़ा सा बैग है और उन्होंने हेलमेट पहन रखा है। धोनी को देखते ही वहां पर भीड़ एकत्रित हो जाती है और धोनी सबका अभिवादन भी करते हैं और फिर बाइक स्टार्ट करके चलते बनते हैं।

इसकी कीमत 2.65 लाख से शुरू होती है

इसकी कीमत 2.65 लाख से शुरू होती है

आपको बता दें कि TVS Apache RR310 बाइक को बीएमडब्ल्यू और टीवीएस ने मिलकर बनाया है और ये बहुत ही खूबसूरत मॉडल है, जो कि 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़कों पर दौड़ सकती है और इसकी कीमत 2.65 लाख से शुरू होती है। फिलहाल माही के इस बाइक वाले प्रेम को देखकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और जमकर उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

आखिरी आईपीएल हो सकता है...

आखिरी आईपीएल हो सकता है...

वैसे आपको बता दें कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माही इस बारे के आईपीएल सीजन में दिखाई पड़ सकते हैं और ये इनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। गौरतलब है विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

CSK की कमान माही के ही पास आ गई

CSK की कमान माही के ही पास आ गई

लेकिन वो आईपीएल खेल रहे हैं, पिछले सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी थी लेकिन जडेजा ने टीम के खराब प्रदर्शन और खुद का खेल प्रभावित होने के कारण आईपीएल के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी, जिस पर काफी बवाल मचा था और इसके बाद फिर से CSK की कमान माही के ही पास आ गई थी और अभी भी उनके पास ही है।

पहली बाइक से सबसे ज्यादा प्यार

आपको बता दें कि धोनी ने फेमस होने से पहले अपने लिए जो पहली बाइक खरीदी थी, वो आज भी उनके गैरज में है और वो उनके लिए काफी अनमोल है, हालांकि आज उनके पास बाइकों का अंबार है लेकिन माही आज भी अपनी पहली बाइक से बहुत ज्यादा या यूं कहे कि सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

पत्नी साक्षी धोनी ने खोला राज

धोनी सिर्फ बाइक कलेक्ट ही नहीं करते बल्कि उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। 'जब वह घर पर या फार्महाउस पर क्वालिटी टाइम बिताते हैं तो उनकी अच्छे से केयर करते हैं, कुछ समय पहले उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने यह पोस्ट किया था।' बता दें कि उनके पास बाइक के लगभग सभी लग्जरी ब्रांडस का कलेक्शन है, जिनमें से कई बाइक की कीमत लाखों में है।

Recommended Video

    MS Dhoni ने Join कर ली Police ! Social Media पर वायरल हुई धोनी के नए लुक की तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+