'अपनी टी-शर्ट से साफ ... ', माही का ये वीडियो देखकर फैंस हुए क्रेजी, कहा- इश्क करना कोई इनसे सीखे
Mahendra singh Dhoni Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही आज क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के दिलों से वो बिल्कुल भी दूर नहीं हैं। उनके बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जो लोगों को उनका फिर से दीवाना बना देते हैं। ऐसा ही दिल चुराने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि धोनी को क्रिकेट के अलावा अपने बाइक्स से बहुत ज्यादा प्यार है, उनके पास बाइक्स का एक बड़ा कलेक्शन है। इस वायरल वीडियो में उनका एक बार फिर बाइक वाला प्रेम नजर आ रहा है। दरअसल इस वीडियो में माही से उनका एक फैन अपनी बाइक पर ऑटोग्राफ मांग रहा है।
माही ने पहले अपनी टीशर्ट से फैन का बाइक को साफ किया
धोनी की जगह कोई दूसरा होता तो वो तुरंत बाइक पर ऑटोग्राफ देखकर आगे निकल जाता लेकिन माही तो माही है। उन्होंने पहले अपनी टीशर्ट से फैन का बाइक को साफ किया वो भी दो बार और उसके बाद उन्होंने उस पर ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद धोनी बाइक पर बैठे और उसे मुस्कुराते हुए स्टार्ट किया। धोनी का ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढ़ा रहा है और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।
'माही का जवाब नहीं'
लोगों ने लिखा है कि 'इतना मशहूर क्रिकेटर आज भी आम आदमी की तरह अपनी शर्ट से बाइक साफ करता है... माही भाई आप कितने जमीन से जुड़े हुए हैं ❤❤'। तो एक यूजर ने लिखा कि 'माही का जवाब नहीं'।
'इश्क करना कोई इनसे सीखे'
तो किसी ने लिखा कि 'खेल हो या बाइक, माही तहे दिल से इसे इश्क करते हैं।'तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि माही जैसे लोग रोज पैदा नहीं होते है, कमाल का कप्तान और शानदार खिलाड़ी, आप लाजवाब हो, अब तो मुझे भी ये बाइक खरीदनी होगी।' तो एक यूजर ने लिखा कि ' प्यार करना कोई माही से सीखे।'कुल मिलाकर धोनी ही धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है
आपको बता दें कि धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने एक दिन पहले ही अपने यहां से 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है लेकिन धोनी की कप्तानी पर कोई अपडेट नहीं दिया है। उम्मीद की जा रही है कि धोनी इस बार का भी आईपीएल सीजन खेलेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था पिछला सीजन
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने ही पिछले सीजन आईपीएल का खिताब जीता था। जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है उनके नाम निम्नलिखित हैं
- अम्बाती रायडू
- बेन स्टोक्स
- ड्वेन प्रिटोरियस
- सिसंदा मगाला
- काइल जेमिसन
- भगत वर्मा
- सेनापति
- आकाश सिंह












Click it and Unblock the Notifications