भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ही घर पर झेलनी पड़ेगी हार! सीरीज से पहले दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

India vs Australia 1st Test Mahela Jayawardena: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कोशिश टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने की होगी। लेकिन भारत के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है।

India vs Australia

India vs Australia 1st Test Mahela Jayawardena: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से नागुर के मैदान पर होना है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है। वर्ल्ड चैंपिनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत का यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भी सरीज जीत पर होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले तीन सीरीज को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजरें दमदार वापसी पर होगी।

महेला जयवर्धने का बयान आया सामने

महेला जयवर्धने का बयान आया सामने

भारत ने अपना पिछला टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ जीता था। भारत पिछले कुछ सालों से टेस्ट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट बताया है। जयवर्धने का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया भारत में जीत हासिल कर सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। जयवर्धने को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।

 2-1 से सीरीज जीत सकती है ऑस्ट्रेलिया

2-1 से सीरीज जीत सकती है ऑस्ट्रेलिया

आईसीसी रिव्यू से बात करते हुए जयवर्धने ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत टेस्ट में शानदार खेल रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी हल्के में नहीं आंका जा सकता है। मुझे लगता है कि अगर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी होती है तो वह इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर सकती है। जयवर्धने ने इस बात पर जोर दिया कि सीरीज का आगाज जिस टीम के लिए बेहतर होगा, वहीं टूर्नामेंट में लीड बनाने में सफल होगी।

शुभमन गिल के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

शुभमन गिल के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टी-20 और वनडे में अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया है। जयवर्धने ने उम्मीद जताई है कि शुभमन गिल टेस्ट में भी टीम के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सफल होंगे। गिल टॉप ऑर्डर में भारत के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं। लेकिन केएल राहुल और रोहित शर्मा की मौजूदगी में क्या उन्हें ओपन करने का मौका मिलेगा ये सवाल भी बहुत बड़ा है। गिल शुरुआत में रन बनाते हैं तो इससे दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव कम पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+