Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महेंद्र सिंह धोनी ने पुलिस अफसर पर किया केस, मद्रास हाईकोर्ट ने दी सुनवाई की तारीख

महेंद्र सिंह धोनी ने अदालत की कार्रवाई की अवमानना का केस दर्ज करते हुए आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

MS Dhoni: मद्रास हाईकोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा फाइल केस में सुनवाई का निर्णय लिया है। धोनी ने तमिलनाडु काडर के आईपीएस ऑफिस संपत कुमार के खिलाफ अदालती मामले की अवमानना के कारण केस किया था। कोर्ट ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई का निर्णय लिया।

जस्टिस एम सुंदर और गोविंदराजन ने धोनी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों को कहा कि अदालत आम तौर पर अवमानना से जुड़े मामलों की सुनवाई गुरुवार को करती है। इस वजह से यह मामला भी गुरुवार को सुना जाएगा। इसका मतलब है कि 15 जून को सुनवाई होनी है।

MSD

धोनी ने संपत कुमार द्वारा उनका नाम सट्टेबाजी में घसीटे जाने के बाद 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया था। इसके बाद कोर्ट के फैसले पर अफसर ने बयानबाजी की थी। धोनी ने अदालत से निवेदन किया है कि इस पुलिस अफसर के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। तमिलनाडु के एजी (शनमुगसुन्दरम ने धोनी को अवमानना एक्ट के तहत अपनी याचिका दायर करने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद अब अदालत मामले पर सुनवाई करेगी।

धोनी को याचिका की अनुमति इसलिए मिली क्योंकि आईपीएस की टिप्पणी से स्पष्ट हो गया कि इससे अदालत की कार्रवाई बदनाम हुई है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की है।

धोनी ने आईपीएल के तुरंत बाद अपने घुटने की सर्जरी कराई है। धोनी ने मुंबई में अपना ऑपरेशन कराया था। इसके बाद वह रांची के लिए रवाना हो गए। धोनी अपने फैन्स का प्यार देखते हुए अगले साल भी आईपीएल में खेलते हुए नज़र आएँगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+