IPL 2024 Auction: एम सिद्धार्थ की चमकी किस्मत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा स्पिनर
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में आज पैसों की बारिश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को केकेआर (KKR) ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदकर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है। इस बीच नीलामी में इंडियंस पर भी जमकर पैसे बरसे हैं। एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोटी रकम पर खरीदा है।
एम सिद्धार्थ पर एलएसजी ने की पैसों की बारिश
एम सिद्धार्थ को 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.40 करोड़ रुपये की राशि पर साइन किया है। सिद्धार्थ बाएं हाथ के स्पिनर हैं और उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। वह पहले केकेआर के साथ-साथ सीएसके का भी हिस्सा रह चुके हैं।

समीर रिजवी बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
आईपीएल 2024 ऑक्शन के छठे सेट में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने समीर रिजवी (Sameer Rizvi) को 8.4 करोड़ रुपए में खरीदकर उन्हें सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया है।समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 20 वर्षीय रिजवी यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए शानदार छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थे।उन्होंने टूर्नामेंट में नौ पारियों में 455 रन के साथ दो शतक बनाए।
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेयर्स ऑक्शन में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए की भारी कीमत चुकाई है। इसके अलावा पैट कमिंस इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस के लिए ₹20.5 करोड़ की भारी कीमत चुकाई है।












Click it and Unblock the Notifications