LSG vs RCB, Pitch Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
LSG vs RCB, 70th Match: आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का आखिरी और बेहद अहम मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक तरफ जहां लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं बैंगलोर की टीम के पास टॉप-2 में पहुंचने का आखिरी मौका है।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आज पिच का मिजाज कैसा होगा और मौसम खेल में कोई दखल देगा या नहीं।

LSG vs RCB: कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम की बात करें तो लखनऊ में आज शाम हल्के बादल रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और ह्यूमिडिटी लगभग 60% के आसपास बनी रह सकती है। इसका मतलब है कि दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिल सकता है और मौसम से खेल में कोई रुकावट नहीं आने वाली।
RCB vs LSG: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
अब बात करें पिच की तो इकाना स्टेडियम की यह पिच इस सीजन खासतौर पर बल्लेबाजों को काफी रास आई है। शुरुआत के कुछ ओवरों में हल्की स्विंग जरूर देखने को मिल सकती है, लेकिन उसके बाद पिच पूरी तरह बल्लेबाज़ों के कंट्रोल में आ जाती है। स्ट्रोक प्ले के लिए ये पिच काफी सपोर्टिव मानी जा रही है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो आज का मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर बन सकता है। मौसम साफ है, पिच फ्लैट है और दोनों टीमों के पास कुछ साबित करने का मौका है। लखनऊ जहां जीत के साथ सम्मानजनक विदाई चाहेगा, वहीं बैंगलोर की नजर क्वालीफायर 1 की सीट पर होगी। ऐसे में इकाना स्टेडियम आज चौकों-छक्कों की बारिश देखने को तैयार है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: मिशेल मार्श, आर्यन जुयाल, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अवेश खान, विलियम ओ'रूर्के, आकाश महाराज सिंह, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, डेविड मिलर, अर्शिन कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी।












Click it and Unblock the Notifications