LSG vs RCB Match: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
LSG vs RCB Match Pitch And Weather: आईपीएल 2025 का प्लेऑफ समीकरण अब बेहद नाज़ुक मोड़ पर पहुंच चुका है और ऐसे में शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होने वाला मुकाबला सीजन के सबसे अहम मैचों में से एक बन गया है।
आरसीबी प्लेऑफ की सीट लगभग पक्की कर चुकी है, वहीं एलएसजी की उम्मीदें अब भी बाकी तीन मैचों पर टिकी हैं। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम और पिच की स्थिति दोनों टीमों की रणनीति और नतीजे पर गहरा असर डाल सकती हैं।

LSG vs RCB Weather: कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?
शुक्रवार शाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है। तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी (humidity) 37% तक पहुंच सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों को फील्ड पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
LSG vs RCB Pitch Report: इकाना की पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना स्टेडियम आमतौर पर धीमी पिचों के लिए जाना जाता है। इस पिच पर स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाज़ों को खास मदद मिलती है। गेंद ग्रिप करती है और रन बनाना आसान नहीं होता। पांच में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं, इसलिए उम्मीद है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
बल्लेबाज़ बनाम गेंदबाज़: किसका पलड़ा भारी?
अगर देखा जाए तो पहली पारी में गेंदबाज़ों को बढ़त मिल सकती है, खासकर स्पिनर्स को। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और ओस पड़ेगी, बल्लेबाज़ों को शॉट खेलने में आसानी हो सकती है। ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम हालात को बेहतर तरीके से पढ़ पाती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, अवेश खान, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, दिगवेश सिंह राठी, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगर, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मयंक अग्रवाल, जोश हेजलवुड, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications