प्रसिद्ध कृष्णा कैसे बने आवेश खान को 10 करोड़ रुपए दिलाने की वजह, गौतम गंभीर ने किया खुलासा
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल नीलामी में कुछ बढ़िया खरीद करके एक अच्छी टीम बनाने की पूरी कोशिश की है। इस टीम ने भारत के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को ₹10 करोड़ रुपए में खरीदा। आवेश खान का बेस प्राइस ₹20 लाख था और वे अचानक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए। लखनऊ की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को नीलामी में मात देकर आवेश खान को खरीदा।

हमने प्रसिद्ध कृष्णा के लिए भी 9.5 करोड़ रुपए तक बोली लगाई
आईपीएल की नीलामी बेंगलुरु में 2 दिन में संपन्न हुई। भारत के पूर्व विकेटकीपर क्रिकेटर गौतम गंभीर 2022 सीजन के लिए लखनऊ सुपर्जायंट्स टीम के मेंटर है और उन्होंने आवेश खान की नीलामी को लेकर बात की है। गौतम गंभीर का कहना है कि आवेश खान एक यूनीक खिलाड़ी हैं और लखनऊ की टीम उनके इर्द-गिर्द बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। गौतम गंभीर ने एक्स्ट्रा टाइम पर बात करते हुए बताया हमने प्रसिद्ध कृष्णा के लिए भी 9.5 करोड़ रुपए तक बोली लगाई थी। वह हमारी योजनाओं में शामिल थे लेकिन हम साढ़े नौ करोड़ रुपए से ऊपर नहीं जा पाए।

जब हम प्रसिद्ध कृष्णा को हासिल नहीं कर पाए तो ...
गंभीर आगे कहते हैं कि, जब हम प्रसिद्ध कृष्णा को हासिल नहीं कर पाए तो आवेश खान रैंक में ऐसे अंतिम गेंदबाज थे जो स्पीड से बॉल कर सकते थे तो हमें उनके लिए और भी ज्यादा रकम तक जाना पड़ा। मुझे पता है कुछ लोग कहेंगे कि हमने कुछ खिलाड़ियों को ज्यादा पैसों में ले लिया है लेकिन आवेश खान के बारे में हम कह सकते हैं कि वह युवा हैं और तेज गेंद फेंक सकते हैं। वे ऐसे हैं कि उनके इर्द-गिर्द आप भारतीय गेंदबाजी को बिल्ड कर सकते हैं और यह भविष्य के लिए भी किया गया एक निवेश है।

गौतम गंभीर ने बताया आवेश को लेने का कारण-
गौतम गंभीर यह सवाल भी पूछते हैं- आप ही बताइए ऐसे कितने युवा गेंदबाज मौजूद हैं जो 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंक सकते हैं और वह भी एक खेल की अलग-अलग स्टेज में?
गौतम गंभीर आगे कहते हैं कि अगर वह लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान होते तो वह गेंदबाजी विकल्पों के साथ बहुत खुश होते। गंभीर कहते हैं आप कल्पना कीजिए कि होल्डर और वुड आवेश खान के साथ गेंदबाजी करते हैं और आप मार्कस स्टोइनिस को भी अपनी टीम में रखते हैं तो यह आपको अच्छा बैलेंस देता है। अगर मैं कप्तान होता तो मैं इस तरह की गेंदबाजी से काफी खुश होता। आवेश खान ऐसे बॉलर है जो रवि बिश्नोई के साथ मिलकर आगे इस फ्रेंचाइजी के विकास में भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications