LSG vs SRH: आईपीएल में कोरोना वायरस की दस्तक, संक्रमण के कारण हैदराबाद का धाकड़ खिलाड़ी अगले मैच से बाहर

IPL 2025: कुछ दिनों से सिंगापूर और हांगकांग में कोविड केस आने की खबरें सामने आ रही हैं, इस बीच आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले से एक दिन पहले खबर आई है कि धाकड़ प्लेयर कोरोना संक्रमित है।

हैदराबाद से खेलने वाले ट्रेविस हेड को कोरोना संक्रमण होने की खबर सामने आई है, ऐसे में वह 19 मई को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। हाल ही में उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इस वजह से टीम के साथ ट्रेवल भी नहीं कर पाए थे।

ipl 2025

टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया है कि हेड की तबियत ठीक नहीं है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह ठीक होने के बाद टीम में शामिल होने की अनुमति मिलने पर अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सनराइजर्स हैदरबाद इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर है लेकिन ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम अभी टॉप चार में आने की दौड़ में है, अगर पंत की टीम को हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ता है, तो लखनऊ भी प्लेऑफ़ से बाहर हो जाएगी।

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में हेड की अनुपस्थिति में ईशान किशन को ओपन करने का मौका मिल सकता है, किशन ने शुरुआत में शतक जमाया था और बाद में नियमित रूप से वह फ्लॉप रहे हैं।

हैदराबाद के लिए ओपन करने वाले ट्रेविस हेड का प्रदर्शन इस सीजन खराब रहा है, वह 11 मैचों में 281 रन बना पाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को 14 करोड़ की धन राशि में रिटेन किया था। ईशान किशन के बल्ले से भी महज 196 रन आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+