LSG vs SRH Pitch Report: फिरकी का चलेगा जादू या चौके-छक्कों की बारिश, आज के मैच की पिच रिपोर्ट

LSG vs SRH Pitch Report: आईपीएल का दूसरा चरण लखनऊ में आ गया है, इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद तो प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर है लेकिन लखनऊ के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा सकता है।

घरेलू स्टेडियम का फायदा उठाने का प्रयास लखनऊ सुपर जायंट्स जरुर करेगी लेकिन हैदराबाद की क्षमता पर भी किसी को शक नहीं है। लखनऊ अगर आज के मुकाबले में पराजित होगी, तो प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने की पूरी संभावना रहेगी। ऐसे में ऋषभ पंत एंड कम्पनी को अपना पूरा जोर लगाना पड़ेगा।

lsg vs srh pitch report

इस मैच को बड़े अंतर से जीतने पर लखनऊ को बाकी मैचों में फायदा होगा। तीन मैचों में जीत दर्ज कर लखनऊ प्लेऑफ़ में जा सकती है लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होगा। उस प्लेऑफ़ का रास्ता आज हैदराबाद के साथ होने वाले मैच से होकर जाता है।

LSG vs SRH Pitch Report

जहां तक इकाना स्टेडियम की पिच की बात है, तो यह धीमी रहने की पूरी संभावना है। इसमें उछाल भी कम देखने को मिलेगा। पहले बैटिंग करने वाली टीम को 180 से 190 रनों का स्कोर करना होगा। बाद में ओस की भूमिका की वजह से बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा।

LSG vs SRH वेदर अपडेट

दिन में गर्मी रहेगी और तापमान 38 डिग्री के करीब रहेगा, बाद में शाम के समय तापमान में गिरावट से राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि बारिश के कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैन्स को एक पूरा मुकाबला लखनऊ में देखने को मिलेगा।

खिलाड़ी की उपलब्धता की समस्या

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड शायद आज का मुकाबला नहीं खेलने वाले हैं। हैदराबाद का यह ओपनर बल्लेबाज कोरोना वायरस की चपेट में आ गया। हेड कोच डेनियल विटोरी के अनुसार हेड ने टीम के साथ ट्रेवल भी नहीं किया और ठीक होने तक टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे।

क्या हैदराबाद की लाइनअप में होगा बदलाव

हेड के नहीं होने से हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप में बदलाव की पूरी संभावना है, उनकी जगह ओपन करने के लिए किसी अन्य प्लेयर को आना होगा। इस जगह पर खेलने के लिए ईशान किशन एक उचित ऑप्शन हो सकते हैं। वह टीम इंडिया के लिए ओपन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+