LSG vs RCB: इंग्लैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत ने भरी हुंकार, इतनी गेंदों में शतक जड़ काटा बवाल

LSG vs RCB: आईपीएल के इस सीजन में नियमित तौर पर फ्लॉप रहने के बाद ऋषभ पंत ने आरसीबी के गेंदबाजों को निशाना बनाया और अपनी फॉर्म में वापसी कर ली। इंग्लैंड दौरे से पहले पंत का बल्ला जमकर चला है। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के अंतिम मैच में उन्होंने धमाका किया।

पंत आज तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए और धांसू बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे। पंत ने 54 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वह इस सीजन लगातार फ्लॉप रहे थे।

lsg vs rcb

आईपीएल इतिहास में पंत के बल्ले से दूसरा सैकड़ा आया है। हालांकि उनकी टीम लखनऊ प्लेऑफ़ की दौड़ से अब बाहर है। इस सीजन लखनऊ में उनको 27 करोड़ की धन राशि में लाकर कप्तान बनाया गया था। शायद बड़ी रकम का दबाव उनके ऊपर साफ तौर पर था।

LSG vs RCB: दूसरे विकेट के लिए बड़ी भागीदारी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। लखनऊ की शुरुआत खराब रही। ब्रीट्जके सस्ते में आउट होकर चलते बने। वह महज 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पंत आज तीसरे नंबर पर ही बैटिंग करने के लिए आ गए और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए मिचेल मार्श के साथ मिलकर बड़ी शतकीय भागीदारी की। दोनों स्कोर 177 तक ले गए। इस बीच मार्श 37 गेंदों में 67 रन बना चलते बने।

LSG vs RCB: पंत अंत तक टिके और जड़ा शतक

पंत अपना अर्धशतक पूरा होने के बाद भी क्रीज पर बने रहे और पिछले सभी मैचों का बदला यहाँ लिया। उन्होंने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा करने के अलावा लखनऊ का स्कोर 200 के पार भी पहुंचा दिया। वह अंतिम गेंद तक क्रीज पर टिके रहे। पंत ने अपनी पारी के दौरान 118 रन बनाए और कुल 61 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जमाए। लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 227 रनों तक पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+