LSG vs RCB Pitch Report: लखनऊ और आरसीबी के बीच मुकाबला आज, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
IPL 2023, RCB vs LSG Match: आईपीएल का 43वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से भिड़ंत होगी।

IPL 2023, RCB vs LSG Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आज आईपीएल के 43वें मैच में दूसरी बार दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है, लेकिन इस बार मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच रोचक भिड़ंत शाम साढ़े सात बजे से होगी। आइए जानते हैं इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और लखनऊ के मौसम का हाल।
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए काफी मददगार है। पिच पर काली मिट्टी होने के कारण तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में आसानी होगी। इसके अलावा स्पिनरों को भी कुछ सहायता मिल सकती है। हालांकि, यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के मारने में जरूर थोड़ी दिक्कत होगी। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। इकाना की पिच पर इसी सीजन सबसे बड़ा स्कोर 196 रनों का रहा है।
लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है, तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। हालांकि, मैच दौरान बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications