'जहां मैटर बड़े होते हैं वहां पाटिदार खड़े होते हैं', एलिमिनेटर में ठोंका शतक तो ट्विटर पर आये मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का एलिमिनेटर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने एक बार फिर से खराब शुरुआत की। लखनऊ सुपरजाएंटस के खिलाफ खेले गये इस मैच में आरसीबी लगातार तीसरे सीजन एलिमिनेटर में खराब शुरुआत करते नजर आई और उसके टॉप ऑर्डर के बैटर फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और महिपाल लोमरोर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बना सके।

IPL 2022

हालांकि इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए रजत पाटिदार (112) ने इस नॉकआउट मैच में शतक लगाकर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि आरसीबी की टीम को 207 रन के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। रजत पाटिदार ने इस दौरान 12 चौके और 7 छक्के लगाकर महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और आईपीएल के इतिहास में नॉकआउट स्टेज पर शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गये। रजत पाटीदार की इस पारी ने न सिर्फ आरसीबी के फैन्स को खुशियों से भर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। आइये एक नजर इन रिएक्शन पर डालते हैं।

और पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर 1 बने रविंद्र जडेजा, टॉप 10 में कोहली-रोहित-अश्विन का भी जलवा

मौके का फायदा कोई ऐसे उठाये

मौके का फायदा कोई ऐसे उठाये

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन जादूगर और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस खिलाड़ी की तारीफ की और कहा कि मौके का फायदा कोई इस खिलाड़ी से उठाना सीखे।

आयेगा न डरेगा तो नहीं

आयेगा न डरेगा तो नहीं

कुछ यूजर्स ने लिखा कि रजत पाटिदार ने लखनऊ गेंदबाजों को ऋतिक के अंदाज में धमकी दी है।

ये तो आउट ऑफ स्लैबस हो गया

ये तो आउट ऑफ स्लैबस हो गया

वहीं कुछ यूजर्स ने रजत पाटिदार की बल्लेबाजी को आउट ऑफ स्लैबस करार दिया है क्योंकि लखनऊ सुपरजाएंटस के गेंदबाजों ने टॉप ऑर्डर की तैयारी की थी और उन्हें कामयाबी भी मिली लेकिन पाटिदार की बल्लेबाजी ने पूरी लय बिगाड़ दी।

जब मैटर बड़े होते हैं तो पाटिदार खड़े होते हैं

कुछ यूजर्स ने तारीफ करते हुए इस बल्लेबाज की पारी में कुछ बेहतरीन वनलाइनर का भी इस्तेमाल किया है।

अभी हम बाकी हैं

कुछ यूजर्स ने मीम्स के जरिये लखनऊ की पारी को बताने की कोशिश है कि कैसे मैक्सवेल, कोहली और डुप्लेसिस को आउट करने के बाद लखनऊ से पाटिदार और कार्तिक ने मैच को दूर कर दिया।

इतनी खुशी आज तक नहीं हुई

वहीं कुछ यूजर्स ने पाटिदार की पारी के बाद आरसीबी के फैन्स का हाल भी बताया है।

धोते जाओ धोते जाओ

कुछ यूजर्स ने रजत पाटिदार को चिंटू बना दिया जिसे धोना खूब पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+