IPL: आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, PBKS बनाम LSG मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

IPL: एमआई के खिलाफ शानदार जीत के बाद पीबीकेएस लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पंजाब ने अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है, और सात मैच में से चार में जीत हासिल की है। फिलहाल, लखनऊ भी मजबूत स्थिति में है।

PBKS vs LSG

IPL 2023, LSG vs PBKS: आईपीएल के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंजाब ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि केएल राहुल के नेतृत्व में लखनऊ एक संतुलित टीम है। हालांकि, लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों वाली पंजाब एलएसजी को बड़ी चुनौती दे सकती है। आइए जानते हैं मोहाली के रोमांचक मुकाबले में कौन बल्लेबाज अपनी टीम को पांचवीं जीत दिला सकते हैं।

केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल की शानदार फॉर्म में वापसी का इंतजार खत्म हो चुका है। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट पिछले कुछ मैच से आदर्श नहीं रहा है। कप्तान ने अब तक के सात मैचों में 262 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। हालांकि ये भी नहीं भूलना चाहिए की राहुल का मोहाली के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है, यहां उनका अनुभव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में मददगार साबित होगा। केएल राहुल एलएसजी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में गेम-चेंजर साबित हो सकते है।

निकोलस पूरन
निकोलस पूरन मौजूदा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने सात मैचों में 171 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 185.87 का स्ट्राइक बरकरार रखा। एक बार जब पूरन को का बल्ला खुल जाता है, तब ये खिलाड़ी पिछे मुड़कर नहीं देखता। पूरन अपने बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता और शानदार बल्लेबाजी के दम पर ही एलएसजी का हिस्सा हैं। यदि वह अपनी फॉर्म को बनाए रखने में सफल रहते हैं और आगामी मैच में तेज गति से रन बनाते हैं, तब लखनऊ को पांचवीं जीत हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन अब तक 22.71 की औसत से 159 रन बनाए हैं। हालांकि, वह 159 की स्ट्राइक रेट के साथ शीर्ष क्रम से तेज शुरुआत करने में सफल रहे हैं। सिंह की तेजी से रन बनाने की क्षमता टीम को हाई स्कोर तक पहुंचाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। सिंह ने हर मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन टॉप आर्डर के बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता की झलक दिखा चुके हैं। यदि वह आगामी मैच में अपनी शुरुआत को एक बड़े स्कोर में बदलने में सफल रहते हैं, तो वह आपकी टीम की शानदार प्रदर्शन के एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+