VIDEO: 'संस्कार उम्र से बड़े हैं इनके', आवेश खान से मिलने पहुंचे माता-पिता, ऋषभ पंत ने छुए पांव
LSG vs MI IPL 2025, Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे का मुकाबले में एलएसजी की टीम ने 12 रनों से जीत हासिल की। लखनऊ के लिए इस सीजन कप्तानी करने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का बल्ला अब तक खामोश रहा है। ऋषभ पंत के फ्लॉप प्रदर्शन के लिए फैंस लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
ऋषभ पंत का वीडियो वायरल (LSG vs MI IPL 2025, Rishabh Pant)
ट्रोलिंग के बीच ऋषभ पंत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, मुंबई-लखनऊ मैच के दौरान आवेश खान से मिलने के लिए उनकी फैमिली पहुंची। आवेश की बहन शिफा खान अपने बच्चों के साथ थी तो उनके माता-पिता (शबीहा और आशिक खान) भी बेटे से मिलने मैदान पर पहुंचे। इस दौरान ऋषभ पंत ने आवेश खान के पिता को गले लगाया, जबकि मां के पांव छुए।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
फैंस ऋषभ पंत के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। पंत को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि संस्कार उम्र से बड़े हैं इनके। ट्रोलिंग के बीच ऋषभ पंत को लेकर यह सकारात्मक वीडियो उनके मनोबल को बढ़ाने का काम कर सकता है। इस मोमेंट का वीडियो लखनऊ ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि आवेश खान अपने भारतीय टीम के साथी ऋषभ पंत को माता-पिता से मिला रहे हैं।
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पंत
आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत को लखनऊ फ्रेंचाइज़ी द्वारा 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया और टीम की कप्तानी भी सौंपी गई। लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। न ही वह बल्लेबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ पाए हैं, न ही कप्तान के रूप में अब तक कमाल दिखा सके। लखनऊ ने अब तक चार मैचों में से केवल दो ही जीते हैं और वर्तमान में अंक तालिका में छठे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications