LSG vs GT, Pitch Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

IPL 2025 का रोमांच अब लखनऊ पहुंच चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) की टक्कर आज, शनिवार दोपहर 3:30 बजे से होगी। लेकिन इस भिड़ंत में केवल खिलाड़ी ही नहीं, मौसम और पिच भी बड़ा रोल निभाने वाले हैं। तो क्या आज बल्ले की चलेगी या फिर गेंद की चमक बिखरेगी? चलिए जान लेते हैं पिच और मौसम का हाल।

लखनऊ में शनिवार दोपहर के लिए हल्की फुहारों की संभावना जताई गई है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और नमी (humidity) लगभग 45% तक हो सकती है। यानी खिलाड़ियों को गर्मी और चिपचिपे मौसम दोनों से निपटना होगा। हालांकि बारिश के आसार बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन मैच के दौरान बादलों की आंख-मिचौली देखने को मिल सकती है।

lsg vs gt match prediction

LSG vs GT Pitch Report: पिच का मिजाज
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच इस सीजन अब तक बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव रही है। यहां की सतह (surface) फ्लैट है, जिससे तेज गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद नहीं मिलती। हालांकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, स्पिनर्स को थोड़ा ग्रिप मिल सकता है।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
मैच से एक दिन पहले मैदानकर्मियों ने दो पिचों पर रोलिंग की- एक ब्लैक सॉयल (black soil) और दूसरी मिक्स सॉयल (mixed soil)। ब्लैक सॉयल पिच पर फोकस थोड़ा ज़्यादा रहा, जो इस बात का इशारा है कि आज का मैच इसी ट्रैक पर हो सकता है। इस तरह की पिचों पर आमतौर पर स्पिनर्स को अच्छी पकड़ मिलती है, लेकिन बैटर अगर टिक गए, तो रन बरस सकते हैं।

क्या उम्मीद करें?
एक गर्म दिन, थोड़ा-बहुत मौसम का असर और पिच जो स्पिनर्स और बल्लेबाजों दोनों को मौके दे सकती है। अगर GT के स्पिनर्स या LSG के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चल गए, तो मैच का रुख एकदम बदल सकता है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, आर्यन जुयाल।

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएत्ज़ी, करीम जानत, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+