LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के मैच शेड्यूल में हुआ बदलाव, चार की जगह 3 मई को होगा मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 4 मई को खेले जाने वाला मैच एक दिन पहले तीन मई को खेला जाएगा। लखनऊ में निकाय चुनाव होने के कारण ये फैसला लिया गया है। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LSG vs CSK: आईपीएल के 16वें सीजन का 46वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलएसजी बनाम सीएसके का मैच शहर में नगर निगम चुनाव के कारण 4 मई के बजाय 3 मई को खेला जाना तय है। बीसीसीआई ने अनौपचारिक रूप से टीमों को बताया है कि मैच एक दिन पहले आयोजित किया जा सकता है।
लखनऊ में चार मई को होंगे निकाय चुनाव
दरअसल, लखनऊ नगर पालिका में गुरुवार, यानी 4 मई को मतदान होने के कारण सुरक्षा तैनाती के संबंध में समस्या हो सकती है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, 'सीएसके के खिलाफ एलएसजी का मैच सप्ताह के मध्य में दोपहर साढ़े तीन बजे का मैच है। अब यह मैच एक दिन पहले बुधवार, तीन मई को खेला जा सकता है।
तीन मई को खेला जाएगा लखनऊ और चेन्नई का मैच
आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.iplt20.com के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टाटा इंडियन प्रीमियर लीग मैच 46, जोकि गुरुवार, 4 मई 2023 को लखनऊ में निर्धारित किया गया था, अब बुधवार 3 मई 2023 के लिए पुनर्निर्धारित (Rescheduled) किया गया है। आगे बताया गया कि, 4 तारीख को लखनऊ नगर निगम चुनाव के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और खेल दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें-'माही अलग हैं...,' सुनील गावस्कर ने MS Dhoni को बताया IPL इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान
Recommended Video
आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक चेन्नई और लखनऊ का प्रदर्शन शानदार रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत दर्ज की है, इसके साथ ही टीम प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक 4 मैच में से 2 जीते हैं, सीएसके प्वाइंट टेबल में चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications