LSG vs CSK Dream11: क्या निकोलस पूरन फिर बनेंगे हीरो? करोड़ों कमाने के लिए इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव!
LSG vs CSK IPL 2025 Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाना है। मौजूदा समय में अंक तालिका में चौथे स्थान पर स्थित लखनऊ सुपर जायंट्स ने छह मैचों में चार जीत हासिल की हैं और दो हार का सामना किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।
निकोलस पूरन फिर बनेंगे हीरो? (LSG vs CSK IPL 2025 Dream11)
निकोलस पूरन इस सीजन लखनऊ के सबसे बड़े मैच विनर साबित रहे हैं। पूरन की कोशिश एक और धमाकेदार प्रदर्शन के साथ आईपीएल 2025 में अपनी फॉर्म जारी रखने की होगी। लखनऊ और गुजरात के बीच मुकाबले में पूरन ने पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप वापस ले ली थी। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद मैदान में उतरे पूरन ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

मिचेल मार्श पर रहेगी नजर
इस मैच के दौरान ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन से 42 रन पीछे चल रहे पूरन ने महज 21 गेंदों में उन्हें पछाड़ दिया। पूरन इस सीजन में 225.69 की स्ट्राइक रेट और 84.75 की औसत के साथ शानदार फॉर्म में हैं। निकोलस पूरन के अलावा मिचेल मार्श ने भी अपनी बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींचा है। लिहाजा इन दोनों ही खिलाड़ी पर एक बार फिर फैंस की नजरें रहने वाली है।
एलएसजी बनाम सीएसके बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 1
कप्तान:निकोलस पूरन
उप-कप्तान: नूर अहमद
विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, मिशेल मार्श, डेविड मिलर
ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, रवींद्र जडेजा
गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, मथीशा पथिराना
एलएसजी बनाम सीएसके बेस्ट ड्रीम 11 टीम - 2
कप्तान:मिचेल मार्श
उप-कप्तान: डेवोन कॉनवे
विकेटकीपर: निकोलस पूरन, एमएस धोनी
बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, डेविड मिलर
ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, रवींद्र जडेजा
गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, नूर अहमद
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एम.एस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications