'केएल राहुल ने उसके मुंह पर...' संजीव गोयनका के वायरल Video पर KRK का खौला खून, खुलेआम कही ये बड़ी बात

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स की करारी हार टीम के मालिक संजीव गोयनका को रास नहीं आई। एलएसजी के मालिक को मैदान पर कप्तान केएल राहुल के साथ तीखी बातचीत करते देखा गया, जिसका वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस बीच फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ने इस घटना पर एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो गया है।

दरअसल, केआरके ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी टीम के कप्तान के साथ किए गए व्यवहार के लिए गोयनका की आलोचना की। पैट कमिंस की टीम के खिलाफ एलएसजी की भारी हार ने उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

Sanjiv Goenka s argument with KL Rahul

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान एलएसजी के गेंदबाजों और उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस निराश थे। हालांकि, कई लोगों ने केएल राहुल की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए गोयनका के खिलाफ जमकर गुस्सा व्यक्त किया।

इस बीच केआरके ने ट्विटर कर लिखा, 'मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं अगर टीम का मालिक केएल राहुल पर चिल्ला रहा है। लेकिन मुझे केएल राहुल से बड़ी दिक्कत है कि क्योंकि उन्होंने उसके मुंह पर थूका नहीं, जबकि थूकना चाहिए था।'

दरअसल, एक सोशल मीडिया एक यूजर ने इस घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया और केएल राहुल के साथ खुलेआम तीखी बातचीत करने के लिए लखनऊ के मालिक गोयनका की आलोचना की।

एक एक्स यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया,'इस मालिक को लगता है कि वह मैदान पर सहयोगी स्टाफ, कोच और खिलाड़ियों की तुलना में क्रिकेट के बारे में अधिक जानता है। केएल राहुल को एलएसजी छोड़ देना चाहिए।' 'जैसा कि कमेंटेटर ने कहा कि यह दरवाजे के पीछे किया जाना चाहिए, कैमरे के सामने नहीं।'

ये भी पढ़ें- PAK vs IRE 1st T20I: पाकिस्तान-आयरलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

एसआरएच बनाम एलएसजी मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने एसआरएच को 20 ओवर में 166 रन का लक्ष्य दिया। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। कप्तान केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 29 रनों की निराशाजनक पारी खेली, इसके अलावा क्विंटन डिकॉक और मार्कस स्टॉयनिस भी कुछ कमाल नहीं कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+