LSG IPL Retention List: इन 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स, यहां जानें नाम

LSG IPL Retention List: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपनी रणनीतियों पर काम कर रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाड़ियों को बनाए रखने की रणनीति पर बारीकी से विचार कर रही है। खिलाड़ियों में टीम के पास कप्तान केएल राहुल सबसे अहम खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम को दो बार प्लेऑफ में पहुंचाया है।

राहुल-पूरन होंगे रिटेन

आईपीएल टीमें अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। इसके अलावा 1 राइट टू मैच कार्ड होगा। ऐसे में लखनऊ की टीम अपने कप्तान केएल राहुल को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन जो मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं। टीम के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। वह रिटेंशन लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

LSG 1

मयंक यादव और रवि विश्नोई पर नजर

लखनऊ अपनी लाइनअप को और मजबूत करते हुए मयंक यादव को टीम में बनाए रख सकती है। मयंक यादव ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर भारतीय टीम में भी जगह बनाई है। इसी तरह टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी टीम में बनाए रखने की उम्मीद है। खासकर लखनऊ की पिच के साथ उनकी गेंदबाजी शैली की अनुकूलता को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

गेंद और बल्ले से कमाल करते हैं मार्कस स्टोइनिस

आयुष बदोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग में बल्ले से तबाही मचाई है। वह लखनऊ के लिए आईपीएल में भी कारगार साबित रहे हैं। एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बदोनी भी टीम में बनाए रखने के लिए बड़ी उम्मीदवार हैं। अपनी मैच जिताऊ पारियों के लिए मार्कस स्टोइनिस जाने जाते हैं। ये लखनऊ के लिए एक और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकते हैं, जिन्हें संभवतः राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग करके दोबारा खरीदने की कोशिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+