LSG vs PBKS: लखनऊ के दिग्वेश राठी को भारी पड़ा नोटबुक सेलिब्रेशन, मैच के बाद BCCI ने गेंदबाज को दी कड़ी सजा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को उनके सेलिब्रेशन का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में अपने विकेट का जश्न मनाने के अंदाज के कारण दिग्वेश पर जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

BCCI ने सुनाया सख्त फैसला
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि, 'लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को IPL के आचार संहिता के उल्लंघन के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।' दिग्वेश ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया, जो कि लेवल 1 उल्लंघन मामलों में अंतिम और बाध्यकारी होता है।

Digvesh Rathi

क्या था दिग्वेश राठी का अपराध?
यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। दिग्वेश ने एक शॉर्ट और वाइड गेंद फेंकी, जिसे PBKS के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह टॉप-एज होकर मिड-ऑन की ओर चली गई, जहां शार्दुल ठाकुर ने आसान कैच लपका। जैसे ही आर्य पवेलियन की ओर लौटे, दिग्वेश ने उनके सामने एक काल्पनिक नोटबुक में नाम लिखने का इशारा किया।

दिग्वेश का यह जश्न वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कैसरिक विलियम्स के 'नोटबुक सेलिब्रेशन' से मेल खाता था। 2019 में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेने के बाद इसी अंदाज में जश्न मनाया था, लेकिन कोहली ने अगले ही मैच में जबरदस्त पारी खेलकर उन्हें करारा जवाब दिया था।

गावस्कर ने जताई नाराजगी
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर को दिग्वेश का यह जश्न रास नहीं आया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा कि, अगर बल्लेबाज ने पिछले गेंद पर चौका या छक्का मारा होता और फिर आप उसे आउट कर सेलिब्रेट करते, तो समझ में आता है। लेकिन जब आप छह गेंदों में से एक पर विकेट लेते हैं और इस तरह का इशारा करते हैं, तो यह दिखाता है कि आपको खुद भी विकेट मिलने की उम्मीद नहीं थी।

मैच में LSG की गेंदबाजी रही फीकी
हालांकि, दिग्वेश LSG के लिए गेंदबाजी में एकमात्र सकारात्मक पहलू थे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके बावजूद, पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने LSG के गेंदबाजों को पूरी तरह से बेबस कर दिया। PBKS के ओपनर प्रभसिमरन सिंह (69 रन, 34 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (52* रन, 30 गेंद) की आतिशी पारियों की बदौलत टीम ने 16.2 ओवर में ही 173 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Take a Poll

PBKS IPL 2025 अंक तालिका में टॉप पर
इस जीत के बाद पंजाब किंग्स ने IPL 2025 अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। PBKS, RCB और DC ने अब तक अपने-अपने दो मुकाबले जीतकर 4-4 अंक हासिल कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+