Louis Kimber ने 1 ओवर में 43 रन बनाकर रच दिया इतिहास, गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Louis Kimber hits 43 runs off Ollie Robinson: लीसेस्टरशायर के लुईस किम्बर ने 26 जून को काउंटी चैंपियनशिप मैच में ससेक्स के ओली रॉबिन्सन के ओवर में 43 रन बनाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया। डिवीजन टू काउंटी चैम्पियनशिप मैच के चौथे और आखिर दिन काउंटी चैम्पियनशिप के इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

एक ओवर में इस तरह बने 43 रन
रॉबिन्सन की नौ गेंदों के ओवर में किम्बर ने तीनों नो-बॉल पर चौके लगाए। पूरा ओवर का हाल इस प्रकार है- 6, 4 नो बॉल, 4, 6, 4, 4 नो बॉल, 4, 4 नो बॉल, 1 रन। काउंटी चैंपियनशिप के 134 साल के इतिहास में यह सबसे महंगा ओवर है।

Vitality County Championship

सबसे ज्यादा रन देने के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड
इसके साथ ही किम्बर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जो सर गारफील्ड सोबर्स (नॉटिंघमशायर) और रवि शास्त्री (बॉम्बे) के नाम था, जिन्होंने 36-36 रन बनाए थे। दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः बड़ौदा और ग्लैमरगन के खिलाफ़ मैचों में छह छक्के लगाए थे।

लुईस किम्बर के एक ओवर में 43 रन का वीडियो यहां देखें-

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के कप्तान को जिससे हुआ प्यार उससे क्यों बनानी पड़ी दूरी? दिलचस्प है जोश बटलर की लव स्टोरी

किसके नाम है सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड
लुइस किम्बर ने काउंटी चैम्पियनशिप मैच में लीसेस्टरशायर के लिए अकेले संघर्ष किया। हालांकि, प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर 1990 में दर्ज किया गया था, जब न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ-ब्रेक गेंदबाज वर्ट वेंस ने 1989-1990 में वेलिंगटन और कैंटरबरी के बीच शेल ट्रॉफी मैच के दौरान 77 रन लुटाए थे। उस ओवर में 17 नो-बॉल फेंकने वाले वेंस ने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट और आठ एकदिवसीय मैच खेले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+