ICC का बड़ा ऐलान, इस मैदान पर खेला जाएगा 2023 और 2025 का WTC फाइनल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा।
दुबई, जुलाई 27: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा। बड़ा ऐलान करते हुए आईसीसी ने कहा कि 2023 और 2025 में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इसके साथ ही आईसीसी ने 2024 से 2027 तक पुरुष और महिलाओं के फ्यूचर टूर प्रोग्राम पर भी मुहर लगाई।
ये भी पढ़ें- CWG 2022 से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए Neeraj Chopra, ट्वीट कर कहा...

लॉर्ड्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टेस्ट चैंपियनशिप का पहला चक्र 2019 में शुरू होकर 2021 में खत्म हुआ था। 2021 में चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्प्टन में खेला गया था। फिलहाल WTC का दूसरा चक्र खेला जा रहा है, जिसका फाइनल अगले साल 2023 में लॉर्ड्स में होगा। फाइनल के बाद तीसरा चक्र शुरू होगा, जिसके लिए फाइनल की मेजबानी भी लॉर्ड्स को सौंपी गई है।

क्या फाइनल खेल पाएगा भारत?
WTC के पहले चक्र में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था और रनर-अप रही थी, लेकिन इस बार टीम के लिए फाइनल की राहें काफी कठिन है। प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम फिलहाल 52.08% के साथ चौथे पायदान पर है। दूसरे चक्र में भारत को फिलहाल 2 टेस्ट बांग्लादेश और 4 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे।

प्वॉइंट्स टेबल की स्थिति
WTC प्वॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम फिलहाल पहले पायदान पर मौजूद है। टीम के पास 71.43 जीत प्रतिशत है। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है। वहीं, तीसरे नंबर पर बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है। टेस्ट चैंपियनशिप की पहले चैंपियन टीम न्यूजीलैंड अंक तालिका में 9वें पायदान पर है और टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड खराब
जानकारी के लिए बता दें कि लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है। भारत ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 19 टेस्ट मैच खेले हैं और केवल 3 जीतने में सफलता मिली है। 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच ड्रॉ रहे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications