Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस लोकप्रिय मुस्लिम नेता को हुई थी हिंदू लड़की से मोहब्बत, बीवी की सुंदरता के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल

Mohammad Kaif Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की सीरीज में आज बात उस नेता की जो राजनीति में आने से पहले देश के शानदार खिलाड़ी रहे हैं और अपने खेल के चलते उन्होंने कई बार देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।

Muslim Mohammad Kaif married Hindu Pooja Yadav

जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी और एंकर मोहम्मद कैफ की, जिनका बतौर क्रिकेटर एक शानदार करियर रहा है।

साल 2018 में क्रिकेट के सारे फार्मेंट से संन्यास ले लिया

मूलरूप से यूपी के रहने वाले मोहम्मद कैफ ने साल 2018 में क्रिकेट के सारे फार्मेंट से संन्यास ले लिया था और इस वक्त वो टीवी चैनल पर क्रिकेट एंकर के रूप में दिखाई पड़ते हैं। आपको बता दें कि साल 2014 में कैफ ने कांग्रेस के टिकट पर फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वो जीत नहीं पाए थे और इस हार के बाद ही उन्होंने राजनीति से भी तौबा कर ली थी।

मुस्लिम कैफ ने हिंदू लड़की पूजा यादव से प्रेम विवाह किया

इस जाबांज खिलाड़ी ने खेल की दुनिया में जो कारनामे किए हैं ये तो हर भारतीय जानता ही है लेकिन इनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है, इसके पीछे कारण ये है कि कैफ और उनकी पत्नी 'डाउन टू अर्थ' रहना पसंद करते हैं। मालूम हो कि मुस्लिम कैफ ने हिंदू लड़की पूजा यादव से प्रेम विवाह किया है।

पूजा को देखते ही कैफ पहली नजर में ही दिल हार बैठे थे कैफ

आपको बता दें कि पूजा हद से ज्यादा खूबसूरत हैं और इसी खूबसूरती पर कैफ पहली नजर में ही दिल हार बैठे थे, मालूम हो कि पूजा यादव एक जर्नलिस्ट हैं और नोएडा की रहने वाली हैं। एक पार्टी में उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मोहम्मद कैफ से हुई थी, कैफ उस वक्त क्रिकेट जगत के उभरते सितारे थें।

दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा।

दोनों ने पहली ही नजर में एक-दूसरे को मौन रूप से पसंद कर लिया था और इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और फिर ये दोस्ती प्रेम में बदल गई, पूजा और कैफ दोनों को अपने करियर का महत्व पता था इसलिए दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा।

असमंजस में थी पूजा यादव की फैमिली लेकिन फिर...

हालांकि दोनों का एक होना काफी मुश्किल था क्योंकि दोनों की शादी में मजहब की दीवार सामने आ रही थी, हालांकि कैफ की फैमिली की तरफ से इस बारे में कोई एतराज नहीं था लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूजा की फैमिली इस शादी को लेकर थोड़ा असमंजस में थी लेकिन बाद में वो भी मान गई।

बीवी की सुंदरता के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल

और फिर चार साल की डेटिंग के बाद कैफ और पूजा ने 26 मार्च 2011 को एक प्राइवेट समारोह में शादी की, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल थे। पूजा की खूबसूरती हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं क्योंकि वो सुंदरता के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं।

बेटे का नाम कबीर और बेटी का नाम इवा

इस पावर कपल को दो बच्चे हैं, बेटे का नाम कबीर और बेटी का नाम इवा है। शादी के बाद पूजा ने अपने काम से थोड़ा ब्रेक लिया था लेकिन अब वो फिर से अपना काम करने लगी हैं।

सोशल मीडिया की काफी एक्टिव पर्सन हैं पूजा

भले ही वो लो प्रोफाइल लाइफ जीती हैं लेकिन सोशल मीडिया की काफी एक्टिव पर्सन हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें वहां शेयर करती रहती हैं और इस कारण हमेशा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।

कैफ की पूजा सपोर्ट सिस्टम हैं...

मोहम्मद कैफ और पूजा दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ की बातें पब्लिक में नहीं करते हैं लेकिन अपनी कपल तस्वीरें जरूर शेयर करते हैं। कैफ की पूजा सपोर्ट सिस्टम हैं, जिस वक्त कैफ ने चुनाव लड़ा था, उस वक्त पूजा ने भी जमकर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+